फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The case of beating of laborers during construction reached the SC-ST Commission.

Moradabad News: निर्माण के दौरान मजदूरों की पिटाई का मामला पहुंचा एससी-एसटी आयोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The case of beating of laborers during construction reached the SC-ST Commission.
मुरादाबाद। पाकबड़ा क्षेत्र में सीएनजी पंप के सामने हो रही प्लाटिंग में दुकानों के निर्माण के समय एमडीए के जेई पहुंचने से मची भगदड़, दो मजदूरों के घायल होने और मारपीट करने के आरोप का मामला अब अनुसूचित जन जाति आयोग भी पहुंच गया है। लेबर ठेकेदार सुनील सागर ने मजदूरों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही ठेकेदार ने एक शिकायती पत्र आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष को भी भेजकर मदद मांगी है। इधर, पुलिस ने अभी इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नही की है।
विज्ञापन

पाकबड़ा क्षेत्र में सीएनजी पंप के सामने प्लॉटिंग स्थल पर 27 फरवरी की शाम करीब चार बजे ठेकेदार सुनील कुमार अपने साथ कई मजदूरों को लेकर दुकानों का निर्माण करा रहे थे। इसी बीच एमडीए जेई देवेंद्र सिंह यादव अपने साथ कई सुरक्षाकर्मी को लेकर पहुंचे। ठेकेदार का आरोप है कि एमडीए कर्मियों ने मजदूरों पर लाठी भांजनी शुरू कर दी। जिससे मजदूरों में पिटाई से बचने के लिए भगदड़ मच गई। वह छत से गिर गए। एक मजदूर लेखराज सिंह निवासी इटायला माफी के हाथ की हडडी टूट गई और दूसरे सोनू निवासी बागड़पुर गांव की पैरों की हडडी टूट गई। सोनू की कई स्थानों से हड्डी टूटी है। इसके बाद मजदूरों को पास के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और फिर उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने जांच की बात कह कर मामला टाल दिया था।
विज्ञापन

ठेकेदार सुनील सागर ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इसे देखते हुए शिकायत एससी-एसटी आयोग से करते हुए इस मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिसमें कहा है कि यदि दुकानों का निर्माण अवैध था, तो निर्माण रोकते, भवन गिरा देते लेकिन मजदूरों के साथ मारपीट करने का अधिकार तो फिर भी नहीं था। मजदूरों को भवन स्वामी ने काम करने के लिए बुलाया था, कोई मजदूर मानचित्र देखकर तो काम करता नहीं। इसलिए यदि कार्रवाई करनी थी तो मालिक के खिलाफ होती, मजदूरों से हाथ पैर तोड़ने का क्या मतलब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार सुनील सागर ने एक शिकायती पत्र आजाद समाज पार्टी के मुखिया एवं सांसद चंद्रशेखर रावण को भी भेजा है, उनसे मामले का संज्ञान लेकर मदद की गुहार लगाई है।

---
एमडीए ने दुकानों पर लगाई सील
मुरादाबाद। सीएनजी पंप के सामने जिस जमीन पर दुकान निर्माण को लेकर विवाद हुआ है, उन दुकानों को एमडीए ने सील कर दिया है। जिसके कारण अब वहां पर निर्माण का कार्य बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि नीचे की पूरी बिल्डिंग बन गई, जब लेंटर डाला जा रहा था, तब जेई व सुरक्षा कर्मी पहुंचे। बताया जाता है कि इससे पहले भी वहां एमडीए के कर्मचारी पहुंचे थे लेकिन तब निर्माण नहीं रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed