{"_id":"683e012029e0246ba7037be6","slug":"the-car-that-killed-two-people-including-a-student-turned-out-to-be-that-of-the-inspector-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-109256-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छात्र समेत दो की जान लेने वाली कार दरोगा की ही निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छात्र समेत दो की जान लेने वाली कार दरोगा की ही निकली
Tue, 03 Jun 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। डिलारी-सुरजननगर मार्ग पर शनिवार को बाइक को टक्कर मारकर सातवीं के छात्र सुहेल और युवक अरमान को माैत की नींद सुलाने वाली कार बागपत में तैनात बिजनाैर के अफजलगढ़ निवासी दरोगा की ही निकली। पुलिस जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार कोई चालक चला रहा था या दरोगा स्वयं। इस बारे में कार मालिक को नोटिस जारी किया गया है।
डिलारी-सुरजननगर मार्ग पर शनिवार को कार की टक्कर से गांव शेरपुर पट्टी निवास निवासी छात्र सुहेल और बहादुरनगर निवासी गांव में बाल कटिंग की दुकान चलाने वाले उसके सुहले के चचेरे भाई अरमान की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने कार को तो कब्जे में ले लिया था लेकिन कार चलाने वाले को नहीं पकड़ पाई थी। कार चलाने वाला माैका पाकर भाग गया था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में स्पष्ट हो गया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार दरोगा की ही थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि जांच में पाया गया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार बिजनाैर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव रामपुर गोकुल निवासी मोहित कुमार की है। मोहित बागपत जिले में पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद पर तैनात है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि कार काैन चला रहा था यह अभी पुलिस जांच में स्पष्ट नहीं हो सका है। इस बारे में कार मालिक को नोटिस जारी किया गया है।