फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The car overturned after colliding with the shop, six injured including the bride and groom

कार दुकान से टकराकर पलट गई, दूल्हा-दुल्हन सहित छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The car overturned after colliding with the shop, six injured including the bride and groom
बिलारी (मुरादाबाद)। कोतवाली के स्योंडारा गांव के बस स्टैंड पर रविवार तड़के चार बजे चालक को झपकी लगने से एक टाटा सफारी कार चूड़ी की दुकान से टकराकर पलट गई जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत छह लोग घायल हो गए। साथ ही इस कार की चपेट में आया एक बाइक सवार भी घायल हो गया। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक संभल जनपद के थाना कुढ़फतेहगढ़ अंतर्गत धनूपुरा गांव निवासी वीरपाल के बेटे लकी की बरात शनिवार देर शाम मुरादाबाद जिले में थाना कुंदरकी के शेखूपुर सराय गांव गई थी। शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा लकी अपनी दुल्हन हनी को टाटा सफारी कार में बिठाकर विदा कराकर शेखुपुर से बिलारी स्योंडारा होते हुए अपने गांव धनूपुरा ले जा रहा था। कार में लकी के पिता वीरपाल के अलावा परिवार के ही सत्यपाल सिंह और अजयवीर सिंह भी सवार थे। कार को धनूपुरा गांव का अजय बाबू चला रहा था। स्योंडारा गांव के धनूपुरा सड़क मार्ग मुड़ने के दौरान चालक अजय बाबू को झपकी लग गई और कार अनियंत्रित होकर बस स्टैंड के निकट एक चूड़ी की दुकान से टकराकर पलट गई। कार की टक्कर से दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसी गांव का निवासी बाइक सवार यशपाल कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यशपाल भी थाना बनियाठेर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। बाइक में तेल खत्म हो जाने की वजह से वह पैदल ही अपने घर जा रहा था, तभी कार की चपेट में आ गया। स्योंडारा पुलिस चौकी के दरोगा अमित कुमार सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से कार को सीधा करके उसमें फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

कार में सवार दूल्हा लकी (24), दुल्हन हनी (20), वीरपाल (65) , सत्यपाल सिंह (45), अजयवीर सिंह (30) और कार चालक अजय बाबू (22) निवासीगण धनूपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार यशपाल की हालत गंभीर है और उसे भी जिला अस्पताल से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
000
कार में फंसे घायलों को पुलिस ने निकाला
बिलारी। स्योंडारा चौकी की पुलिस अगर घटनास्थल पर सक्रियता नहीं दिखाती, तब कार सवार घायलों को और अधिक खतरा हो जाता। दुर्घटना स्योंडारा पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई। तड़के करीब चार बजे दुर्घटना के समय कई ग्रामीण बस स्टैंड के पास अपने खेतों की ओर जा रहे थे। घायलों की चीख पुकार और ग्रामीणों के शोर मचाने पर स्योंडारा चौकी से पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से पलटी कार को सीधा कर घायलों को निकालकर तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी पहुंचाया जहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

000
शादी के घर में छाई उदासी
बिलारी। संभल जिलेे के थाना कुढ़फतेहगढ़ अंतर्गत धनूपुरा गांव में लकी के घर उसकी नई नवेली दुल्हन का स्वागत करने की तैयारियां की जा रही थीं। जैसे ही दुल्हन हनी अपने मायके से विदा होकर ससुराल के लिए चली तभी लकी ने फोन करके अपने घर की महिलाओं को सूचना दे दी थी। महिलाएं भी दुल्हन का स्वागत करने के लिए खड़ी थीं। महिलाओं को दूल्हा-दुल्हन की कार बिलारी तक पहुंचने की लोकेशन तो मिल गई। लेकिन इसी कार के स्योंडारा गांव में पलट जाने की सूचना हादसे के लगभग दो घंटे बाद मिल पाई। जिस घर में नई दुल्हन को देखने के लिए खुशी का माहौल था वहां उदासी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed