Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The 'cane harvester' machine is unable to operate because the 'infeeder' has not arrived.

Moradabad News: इनफील्डर नहीं आने से नहीं चल पा रही केन हार्वेस्टर मशीन

Fri, 27 Nov 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 27 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The 'cane harvester' machine is unable to operate because the 'infeeder' has not arrived.
बिलारी। सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी को गन्ना विभाग से सेल्फ प्रोपेल्ड केन हार्वेस्टर यानी स्वचालित गन्ना कटाई मशीन तो मिल गई लेकिन अभी तक इनफील्डर और कटा हुआ गन्ना भरकर ले जाने वाले दो ट्रैक्टर नहीं मिल पाए हैं। क्षेत्र के इच्छुक लगभग डेढ़ सौ गन्ना किसानों ने इस मशीन का लाभ लेने के लिए गन्ना समिति कार्यालय में पंजीकरण भी करा दिया है लेकिन मशीन के साथ उपयोग में आने वाले इनफील्डर और ट्रैक्टर न मिल पाने की वजह से मशीन का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन




गन्ना समिति में भेजी गई सेल्फ प्रोपेल्ड केन हार्वेस्टर मशीन संबंधी प्रोजेक्ट पर 1.10 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यह मशीन गन्ने के खेत पर पहुंचने के बाद प्रोजेक्ट कर्मी के निर्देशन में गन्ने की कटाई करेगी। मशीन के साथ जो इनफील्डर लगा होगा उसमें कटा हुआ गन्ना इकट्ठा होगा और इनफील्डर के साथ चलने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली में यह गन्ना भरने के बाद संबंधित चीनी मिल को तोल होने के लिए भेज दिया जाएगा। इस मशीन के संचालन के बाद न तो गन्ना किसानों को अपने गन्ने की छिलाई के लिए महंगे मजदूरों को लाना पड़ेगा और न ही चीनी मिल तक गन्ना ले जाने के लिए किराए का वाहन ढूंढना पड़ेगा।
विज्ञापन


गन्ना समिति बिलारी को यह केन हार्वेस्टर मशीन मिले हुए एक सप्ताह हो गया है। क्षेत्र के गन्ना किसान गन्ना समिति कार्यालय पहुंचकर इस मशीन का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण भी करा रहे हैं। गन्ना समिति बिलारी के विशेष सचिव हशमुल हसन ने बताया कि अब तक लगभग डेढ़ सौ किसान गन्ना समिति कार्यालय में पंजीकरण करा चुके हैं लेकिन इनफील्डर न मिल पाने के कारण अभी तक किसानों के खेतों पर मशीन भेजा जाना संभव नहीं है। गन्ना परिषद बिलारी के वरिष्ठ निरीक्षक संजीव कुमार का कहना है कि इस मशीन का लाभ लेने वाले किसान को लगभग 50 से 60 रुपये प्रति क्विंटल का खर्च देना होगा। ऐसे गन्ना किसान को गन्ने के वजन के हिसाब से ही तोल पर्ची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed