{"_id":"690bb318d8579f51f608c179","slug":"the-campaign-to-catch-stray-animals-turned-into-a-mere-formality-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-765593-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खानापूर्ति बनकर रह गया छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खानापूर्ति बनकर रह गया छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान
विज्ञापन
मुरादाबाद। चंद्रनगर में सांड़ के हमले में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद नगर निगम ने छुट्टा पशुओं को पकड़ने का जो अभियान शुरू किया था वह महज दिखावा बनकर रह गया है। अभियान चलने के बावजूद शहर के हर मोहल्ले में छुट्टा पशुओं की संख्या में कोई कमी नहीं हुई है। हालात यह हैं कि जिस स्थान पर बुजुर्ग पर सांड़ ने हमला किया था उसी स्थान पर बुधवार को फिर दो से तीन सांड़ आपस में भिड़ते हुए देखे गए। स्थानीय लोगों में सांड़ को लेकर खौफ बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि निगम की टीम महज एक ही दिन आई है। नगर निगम ने पिछले सप्ताह चंद्रनगर, रामगंगा विहार, बुद्धि विहार और लाइनपार के कई इलाकों में अभियान चलाकर करीब डेढ़ दर्जन छुट्टा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला भेजने का दावा किया था। लेकिन इसके बाद न तो निगम की ओर से किसी भी अभियान की सूचना दी गई और न ही चंद्रनगर व लाइनपार के इलाकों में निगम की टीम को देखा गया। हालत यह है कि चंद्रनगर, रहमतनगर, करुला, लाइनपार और पुराने शहर के कई मोहल्लों में अभी भी पहले की तरह ही छुट्टा पशु खुलेआम घूम रहे हैं। लोग घर से निकलते समय डर के साये में रहते हैं। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है।
सांड़ के हमले में जान गंवाने वाले बुजुर्ग खजान सिंह के बेटे ने बताया कि मोहल्ले में इस हादसे के बाद लोगों में भय है। लेकिन समस्या जस की तस है। निगम को नियमित रूप से अभियान चलाना चाहिए ताकि इनकी संख्या में कमी हो। वहीं मझोला में साईं मंडल के सामने रहने वाले गोविंद का कहना है कि उनके इलाके में भी सांड़ खुलेआम घूमते हुए और आपस में लड़ते हुए नजर आते हैं। शिकायत करने के बावजूद कोई भी टीम नहीं पहुंची है। इसी तरह परशुराम चौराहे के पास रहने वाले सनी दिवाकर, अनंत सैनी का कहना है कि चौराहे पर कई बार दर्जन भर सांड़ इकट्ठा होते हैं और कचरे के बीच लड़ाई करते हैं। कई बार राहगीरों से जाकर भिड़ जाते हैं तो कई बार पूरा कचरा सड़क पर फैला देते हैं।
00
हमने टीमें गठित कर छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया है जो नियमित रूप से जारी है। जहां से भी शिकायतें आती हैं टीम को मौके पर भेजा जाता है। हमारी ओर से लगातार अभियान चल रहा है। इस अभियान के दौरान टीम ने बड़ी संख्या में छुट्टा पशुओं को पकड़ा है। - अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त