फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The bullet stuck in the head of the BJP leader's cousin was removed through surgery.

Moradabad News: भाजपा नेता के फुफेरे भाई के सिर में फंसी गोली आपरेशन से निकाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The bullet stuck in the head of the BJP leader's cousin was removed through surgery.
मुरादाबाद। गोली से घायल भाजपा नेता के रिश्तेदार अशोक सागर के सिर का रविवार की सुबह डॉक्टर ने आपरेशन कर फंसी हुई गोली निकाल ली। आपरेशन के बाद भी युवक को अभी होश नहीं आया है। इस मामले में मझोला पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा और खोखा कारतूस बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के गांव उत्तमपुर बहलोलपुर में शनिवार की शाम करीब सात बजे पूर्व प्रधान कर्मवीर के बेटे रोहित ने भाजपा नेता किशन लाल जाटव के फुफेरे भाई अशोक सागर (25) को गोली मार दी। गोली अशोक की कनपटी पर लगी। उन्हें कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह अस्पताल के डॉक्टर ने आपरेशन कर उनके सिर में फंसे 315 बोर के कारतूस निकाला गया। गोली से सिर की कई नसें प्रभावित हुई हैं। अशोक के पिता सोमपाल सिंह का कहना है कि उसके बेटे का रेलवे में लोको पायलट के पद पर चयन हो गया है। बीस अप्रैल को उसे ट्रेनिंग पर जाना था। इसी बात को लेकर पूर्व प्रधान कर्मवीर और उसका बेटा रोहित जलन रखने थे। शनिवार की रात रोहित ने तमंंचे से अशोक के सिर में गोली मार दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed