फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The brother-in-law raped the woman, then the husband gave triple talaq

देवर ने किया महिला से दुष्कर्म तो पति ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
The brother-in-law raped the woman, then the husband gave triple talaq
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पति, देवर समेत ससुराल के छह सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला तहरीर में बताया कि कस्बे के ही दूसरे मोहल्ले में रहने वाले युवक से उसका निकाह हुआ है। उसे ससुराल जाने के बाद पता चला कि पति का किसी दूसरी युवती से पहले ही निकाह हो चुका था। इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और तरह तरह से परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि चार दिसंबर को वह कमरे में अकेली थी। इसी दौरान नगर पंचायत में ठेकेदारी करने वाला उसका देवर वहां आ गया। देवर ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पति के घर लौटने पर उसने देवर की शिकायत की तो उलटा उसे ही पीटा गया और तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत थाने में दी तो ससुराल वाले उससे रंजिश मानने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कहना है कि नौ दिसंबर की शाम करीब चार बजे पति व ससुराल वाले उसके मायके आ गए। महिला के गले में दुपट्टा डालकर जान से मारने की कोशिश की। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस लोग आए तो आरोपी मौके से भाग गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति, देवर, जेठ, देवरानी और सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed