{"_id":"696e9957fede86cabf03d261","slug":"the-boycott-of-the-tehsildars-court-in-kanth-continues-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-112060-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ में तहसीलदार के कोर्ट का बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ में तहसीलदार के कोर्ट का बहिष्कार जारी
विज्ञापन
कांठ। अधिवक्ताओं के द्वारा तहसीलदार कोर्ट के न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी है। उन्होंने सोमवार को भी तहसील परिसर में जुलूस निकालकर तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक सम्मानजनक पहल नहीं होती है, तब तक कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन जारी रहेगा।
पिछले दिनों अधिवक्ता मोहम्मद वकील अहमद और तहसील के प्राइवेट कर्मचारी दानिश में किसी बात को लेकर कहासुनी और नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद तहसीलदार राजकुमार सिंह से वार्ता के दौरान बात और बढ़ गई थी।
अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट के न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया हुआ है और वह हर रोज तहसील में नारेबाजी व प्रदर्शन कर रोष जता रहे हैं। सोमवार को भी तहसील बार एसोसिएशन कांठ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की नाराजगी के चलते अभी सुलह के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस अवसर पर बार महासचिव दीपक विश्नोई, पूर्व महासचिव चौधरी चरन सिंह ढाका, डॉ. विनीत नैन, भूप्रकाश सिंह, नाजिम सैफी, हरपाल सिंह, सलमान खान योगेंद्र सिंह, नन्हें खां, शहजाद रफी, सुगम पंवार, शीशराम सिंह, विजयवीर सिंह, वकील अहमद, साजिद वारसी, मरगूब अहमद खां आदि अधिवक्ता रहे।