फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The boundary of the roof collapsed in Kanshiram Nagar, five including two innocent were buried, one young man died

कांशीराम नगर में छत की बाउंड्री गिरी, दो मासूम समेत पांच दबे, एक युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The boundary of the roof collapsed in Kanshiram Nagar, five including two innocent were buried, one young man died
मुरादाबाद। मझोला के कांशीराम नगर में गुरुवार को दीपावली पर मकान की सफाई करते समय छत की बाउंड्री गिर गई। इसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी, भांजा और भतीजा व एक दोस्त घायल हो गया। हादसे से परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा गुरुवार शाम चार बजे कांशीराम नगर के डी ब्लाक में हुआ। इस मोहल्ले में शुभम मिश्रा (28) का परिवार रहता है। शुभम मिश्रा फैक्टरी में काम करता था। शुभम के दो बेटे भाई सुधीर और सनी हैं। बताया जा रहा है कि शुभम गुरुवार शाम करीब चार बजे मकान की तीसरी मंजिल पर साफ सफाई कर रहा था। उसके साथ उसका दोस्त भूरा भी उसकी मदद कर रहा था, जबकि शुभम की भाभी अनीता घर में रंगोली बना रही थी। अनीता के पास ही शुभम का भांजा अथर्व और भतीजा दिव्यांश भी बैठा ा था। बताया जा रहा है कि जिस दीवार के सहारे चढ़कर शुभम सफाई कर रहा था। वह अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में शुभम, उसका दोस्त भूरा और अनीता और दोनों बच्चे दब गए। इस हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल भिजवा, जहां डाक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी घायलों का उपचार चल रहा है। मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed