फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of the teacher who taught others life was found hanging

एफबी पर दूसरों को जिंदगी की सीख देने वाली शिक्षिका का शव फंदे पर लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
The body of the teacher who taught others life was found hanging
रामगंगा विहार आकाश ग्रीन की रहने वाली मृतका शुचि भारद्वाज का फाइल फोटो। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आकाश ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट में एक शिक्षिका का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट फिलहाल नहीं मिला है। शिक्षिका ने अपने फेसबुक एकाउंट पर कई वीडियो अपलोड किए थे जिसमें वह दूसरों को अच्छी जिंदगी जीने और दूसरीकी मदद के लिए प्रेरित करती दिख रही हैं।
विज्ञापन

एएसपी अनिल यादव ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवीन नगर निवासी सुनील भारद्वाज की बेटी शुचि भारद्वाज ने आठ साल पहले लखनऊ निवासी दवा कंपनी के एमआर देवेश श्रीवास्तव से साथ लव मैरिज की थी। शुचि की एक बेटी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कोर्ट मैरिज ज्यादा समय चल नहीं सकी। मनमुटाव के कारण दोनों में तलाक हो गया था। इसके बाद शुचि अपनी बेटी के साथ मुरादाबाद आ गई थी। यहां वह एक निजी स्कूल में पढ़ाने लगी थी। शुचि अक्सर फेसबुक पर वीडियो शेयर करती थीं। जिसमें वह दूसरों को जिंदगी की सीख देती थीं। लॉक डाउन के दौरान वह अपने मां बाप के साथ रहने लगी थी। इसके अलावा उन्होंने आकाश ग्रीन अपार्टमेंट में एक फ्लैट किराए पर ले लिया था। जिसमें वह अपने बेटी के साथ रहती थी। एएसपी ने बताया कि शिक्षिका के भाई के मुताबिक शनिवार को उसने अपनी बहन को कई बार कॉल की थीं, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई थी। जिसके बाद भाई दोपहर करीब डेढ़ बजे बहन को देखने के लिए फ्लैट में आ गया।
विज्ञापन

बाहर से कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद भाई ने जब बगल के फ्लैट से बहन के फ्लैट में झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। भाई ने पुलिस को बताया कि बहन की लाश फंदे पर लटकी हुई थी। एएसपी सिविल लाइंस अनिल कुमार यादव ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे, लेकिन उन्हें समझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान कमरे में मिली नींद की गोलियां
मुरादाबाद। पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली थी। फोरेेंसिक टीम से जांच के दौरान कमरे में नींद गोलियां मिली हैं। जिन्हें टीम ने कब्जे में ले लिया।

समाज सेवा और गरीब बच्चों को पढ़ाती थीं शुचि
मुरादाबाद। शुचि के फेसबुक एकाउंट से पता चलता है कि उन्हें समाज सेवा और गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाने में रुचि थी। लॉक डाउन में उन्होंने ऐसे बच्चों को पढ़ाया जिनकी पढ़ाई छूट गई थी। उनके फेसबुक एकाउंट में कई और वीडियो मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed