{"_id":"5f8caccf8ebc3e9ba43c054e","slug":"the-body-of-the-missing-marble-contractor-was-found-city-news-mbd3665270105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्बल ठेकेदार की हत्या, शव गढ़ से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्बल ठेकेदार की हत्या, शव गढ़ से बरामद
विज्ञापन
मुरादाबाद।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार से 14 अक्तूबर की शाम को लापता हुए राजस्थान के मार्बल ठेकेदार लाखन सिंह की हत्या कर दी गई। उनके शव को हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में झड़ीना नहर पटरी से बरामद कर लिया गया है। माना जा रहा है कि व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वता के चलते कुछ लोगों ने लाखन का अपहरण कर उनकी हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में मुरादाबाद के एक मार्बल कारोबारी के बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
राजस्थान के जनपद व थाना करौला, शिकारगंज निवासी लाखन सिंह (45) अपने भाई उदय सिंह के साथ दो साल पहले राजस्थान से मुरादाबाद कारोबार के सिलसिले में मुरादाबाद आए थे। यहां मझोला थाना क्षेत्र में नया मुरादाबाद में किराये का मकान लेकर रह रहे थे। दोनों भाई मकानों का ठेका लेकर मार्बल, टाइल्स लगाने का काम करते थे। हाल में भी उनका रामगंगा विहार कालोनी में मार्बल लगाने का ठेका चल रहा है। 14 अक्तूबर को लाखन शाम को लेबर का हिसाब करने के बाद मझोला चले गए थे। कुछ देर बाद मोबाइल पर कॉल आने के बाद किसी के बुलाने पर वह दोबारा रामगंगा चले गए, लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनके छोटे भाई उदय सिंह ने इसकी सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी। साथ ही उनके अपहरण व हत्या की भी आशंका जताई।
15 अक्टूबर को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक अज्ञात शव वहां की पुलिस ने बरामद किया था। इधर मुरादाबद पुलिस ने चूंकि सभी थानों में उनके गायब होने का मैसेज भेज रखा तो वहां की पुलिस ने इस बाबत यहां सूचना दी जिस पर उदय ने पहुंच कर उनकी शिनाख्त अपने भाई लाखन सिंह के रूप में की। इसके बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने इस मामले में शहर के एक मार्बल कारोबारी के बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि इसमें व्यावसायिक रंजिश में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मृतक के भाई उदय ने बताया कि वह लोग शव लेकर राजस्थान चले गए हैं।
विज्ञापन
000
शव ठिकाने लगाने में प्रयुक्त कार भी पुलिस के कब्जे में
मुरादाबाद। बताया जा रहा है मार्बल कारोबारी के बेटे ने मिड टाउन क्लब के पास से बात करने के बहाने से लाखन सिंह को बुलाकर अपने चालक के साथ कार में बैठा लिया और कांठ रोड पर एक स्थान पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसी कार में शव रख कर उसे गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में फेंक आए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव ठिकाने लगाने में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है। गढ़ कोतवाली एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जिसके चलते मृतक का विसरा जांच के लिए भेजा गया है। घटना के संबंध में मुरादाबाद के सिविल लाइन थाने में अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत संबंधित दस्तावेज मुरादाबाद पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
0000
मार्बल ठेकेदार लाखन सिंह का शव गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मिल गया है। उसे उनके परिजन ले गए हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में घटना की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
नवल मारवाह, एसएचओ सिविल लाइंस