{"_id":"6a57f02e69b85e674f01aa2d","slug":"the-body-of-the-female-student-who-jumped-into-the-ramganga-river-with-her-lover-was-found-eight-kilometers-away-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-948269-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रेमी के साथ रामगंगा नदी में कूदी छात्रा का शव आठ किलोमीटर दूर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रेमी के साथ रामगंगा नदी में कूदी छात्रा का शव आठ किलोमीटर दूर मिला
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में पुल से रामगंगा नदी में प्रेमी के साथ कूदी छात्रा का शव बुधवार को करीब आठ किलोमीटर दूर मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक का शव शनिवार को मिल गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई है। जिससे हत्या किए जाने के आरोप खारिज हो रहे हैं हालांकि दोनों के परिजन हत्या किए जाने की आशंका जाते रहे हैं।
कटघर थाना क्षेत्र के सूरज नगर निवासी तुषार कुमार और 10 वीं की छात्रा शनिवार की दोपहर एक बजे एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर पुल से रामगंगा नदी में कूद गए थे। करीब एक घंटा पहले तुषार ने अपने ताऊ सुधीर गोस्वामी को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर लिखा था कि वह मरने जा रहा है। रविवार को तुषार का शव मिल गया था लेकिन छात्रा का शव नहीं मिल रहा था। इसके बाद से पीएसी के गोताखोर छात्रा की तलाश में जुटे थे। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुल से करीब आठ किलो मीटर आगे सिकंदरपुर गांव के पास छात्रा का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की ही डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। छात्रा और युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं। उन आरोपों को भी जांच करा ली जाएगी।