फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of missing laborer Rajkumar reached the village on the fourth day

Moradabad News: लापता मजदूर राजकुमार का चौथे दिन गांव पहुंचा शव

Sat, 20 Sep 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 20 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The body of missing laborer Rajkumar reached the village on the fourth day
बिलारी के मुंडिया जैन गांव निवासी मृतक मजदूर राजकुमार का फाइल फोटो-संवाद
बिलारी (मुरादाबाद)। मुंडिया जैन गांव निवासी देहरादून से लापता मजदूर राजकुमार (22) का शव शुक्रवार शाम गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने शव को सीधे गांव के श्मशान में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। राजकुमार अभी अविवाहित था और माता के साथ ही देहरादून में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के उत्तराखंड में देहरादून के निकट आसन नदी में रेत की खोदाई करने गए मुंडिया जैन गांव निवासी 11 मजदूर नदी के पानी में आए तेज बहाव के साथ बह गए थे। छह मजदूरों मदन, नरेश, हरचरन, सोमवती, रीना और किरन के शव मंगलवार की दोपहर को ही मिल गए थे। लापता में से दो मजदूरों होराम और सुन्दरी के शव बृहस्पतिवार सुबह मिल पाए। नौवें लापता मजदूर राजकुमार का शव बृहस्पतिवार रात को हरियाणा राज्य के यमुनानगर इलाके से मिल सका। राजकुमार का शव मिलने समेत देहरादून नदी बाढ़ हादसे में मुंडिया जैन गांव के मृतक मजदूरों की संख्या नौ तक पहुंच गई है। इसी घटना में मुंडिया जैन गांव के ही अमरपाल और अमन कुमार दो मजदूर भी बह गए थे लेकिन आगे नदी में पेड़ और झाड़ियों का सहारा मिल जाने की वजह से दोनों घायल तो हो गए थे लेकिन बच गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम राजकुमार के परिजनों को प्रशासन के माध्यम से यह सूचना मिल गई थी कि राजकुमार का शव हरियाणा यमुनानगर के पास मिल गया है लेकिन सत्यता जानने के लिए परिजन बृहस्पतिवार रात ही हरियाणा को रवाना हो गए थे। राजकुमार के रिश्ते के मामा धर्मवीर सिंह ने बताया कि देहरादून से लगभग 200 किमी दूर यमुनानगर में जाकर राजकुमार का शव मिला। शुक्रवार दोपहर को राजकुमार के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद देर शाम लगभग सात बजे एम्बुलेंस से शव को मुंडिया जैन गांव लाया गया। ग्रामीणों के अनुसार मजदूर का शव काफी समय तक नदी में रहने से हालत कुछ बिगड़ जाने पर शव को घर ले जाने की बजाए सीधे गांव के श्मशान में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बिलारी के मुंडिया जैन गांव निवासी मृतक मजदूर राजकुमार का फाइल फोटो-संवाद

बिलारी के मुंडिया जैन गांव निवासी मृतक मजदूर राजकुमार का फाइल फोटो-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed