फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of an unknown youth found in Sataran

Moradabad News: सतारन में मिला अज्ञात युवक का शव

Sat, 07 Jun 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 07 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The body of an unknown youth found in Sataran
बिलारी (मुरादाबाद)। गांव सतारन के जंगल में शुक्रवार की शाम करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ व थाना प्रभारी ने मौके पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। देर शाम पुलिसने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव सतारन निवासी महेश सिंह के खेत के पास शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गांव निवासी सुमित पाल ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही गांव के लोग एकत्र हो गए। गांव निवासी भाजपा नेता चंद्रपाल सिंह सैनी की सूचना पर सीओ राजेश कुमार तिवारी और थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। कोठरी के सामने कमर के बल पड़े हुए युवक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से ऐसा कोई कागज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान होने में मदद मिल सके। सीओ ने बताया कि लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। उसकी मौत की सही वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed