फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of a young man was found hanging from a latch in the room.

Moradabad News: कमरे में कुंडे पर लटका मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a latch in the room.
बिलारी। स्योंडारा गांव में बुधवार सुबह रमेश के बेटे प्रदीप (32) का शव कमरे के कुंडे में लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

स्योंडारा निवासी रमेश अपने गांव का चौकीदार थे। रमेश की मृत्यु के बाद उसके इकलौते बेटे प्रदीप को चौकीदारी नहीं मिली तो प्रदीप गांव में ही रहकर मजदूरी करने लगा। प्रदीप ने मंगलवार शाम अपने घर में पत्नी और माता के साथ में खाना खाया। बाद में परिवार के सभी सदस्य निकट के मोहल्ले में आयोजित माता के जागरण में शामिल होने चले गए। मंगलवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे सभी परिजन वापस अपने घर आ गए। तब प्रदीप अपने कमरे के अंदर जाकर सो गया जबकि अन्य सभी परिजन बरामदे में सो गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लगभग छह बजे जब परिजनों ने प्रदीप को उठने के लिए आवाज दी तो उसके कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने किवाड़ के सुराग से अंदर देखा तो प्रदीप चौखट के ऊपर बने कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में डालकर लटका हुआ था। परिजनों ने कमरे की किवाड़ें तोड़कर प्रदीप को फंदे से नीचे उतारा। मौके पर पहुंचे स्योंडारा पुलिस चौकी के दरोगा उचित कुमार सिंह ने प्रदीप की मौत को संदिग्ध होना मानते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप के परिवार में वृद्ध मां राजो, बहन बब्ली, पत्नी कामिनी और दो साल की बेटी गुड़िया है। प्रदीप अपने परिवार की गुजर बसर का अकेला सहारा था। प्रदीप की मां राजो ने बताया कि घर में किसी तरह की कोई कलह नहीं थी। मां के अनुसार परिवार के सदस्य प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम भी कराना नहीं चाहते थे।

फोटो परिचय-02,03,04,05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed