{"_id":"66664c27c3eb2d2bd10b16ba","slug":"the-body-of-a-student-was-found-hanging-from-a-fan-in-hostel-moradabad-news-c-281-1-smbd1012-100280-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: टीएमयू के हाॅस्टल में पंखे से लटका मिला बीबीए के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: टीएमयू के हाॅस्टल में पंखे से लटका मिला बीबीए के छात्र का शव
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू के हाॅस्टल में रविवार सुबह बीबीए के छात्र अक्षत जैन का शव पंखे से लटका मिल। सुबह जब छात्र ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों ने दरवाजा तोड़ दिया। उसका शव पंखे से लटका हुआ था। संस्थान प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है।
आगरा के ग्वालियर रोड ब्राह्मण सिटी निवासी अक्षत जैन पुत्र राजेंद्र जैन टीएमयू में बीबीए फाइनल ईयर का छात्र था। वह हॉस्टल के कमरा नंबर 428 में रहता था। दो दिन पहले बीबीए के फाइनल एग्जाम समाप्त हो गए थे। इसलिए उसके सभी रूम पार्टनर जा चुके थे। अक्षत जैन को भी रविवार को अपने घर जाना था। शनिवार की रात को वह हॉस्टल के मेस में खाना खाकर अपने कमरे में गया। इस दौरान उसने अपने कुछ दोस्तों से बातचीत की थी फिर कमरे में आकर सोने चला गया। रविवार की सुबह 11 बजे तक जब अक्षत के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद दरवाजे को तोड़ दिया। अक्षत जैन का शव चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ था। इस पूरे घटना क्रम की वीडियो छात्रों ने बना ली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। एएसपी अमरिंदर सिंह और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
संस्थान के मीडिया प्रभारी एमपी सिंह ने बताया की अक्षत जैन टीएमयू में बीबीए अंतिम वर्ष का छात्र था। वह हॉस्टल के छात्रावास में रहता था। छात्र आगरा निवासी था। एग्जाम कंप्लीट होने के पश्चात रविवार को उसे घर जाना था। रविवार सुबह 11 बजे के आसपास छात्रों ने हॉस्टल स्टाॅफ को सूचना दी कि अक्षत जैन का रूम अंदर से लॉक है। हॉस्टल स्टाॅफ ने रूम में जाकर देखा तो छात्र ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
छात्र अक्षत जैन की परीक्षा समाप्त हो चुकी थीं, लेकिन वह घर जाने के बजाए उसने अपने कमरे की चादर को अपने गले में बांध कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। वह मानसिक रूप से परेशान था। उसका इलाज भी चल रहा था। उसके कमरे में दवाइयां भी मिली हैं।
आत्महत्या करने से पहले फोन का डाटा कर दिया था डिलीट
अक्षत जैन मानसिक रूप से काफी समय से परेशान चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। उसकी मानसिक बीमारी की दवाइयां पुलिस को उसके कमरे से मिली हैं। शनिवार शाम खाना खाने क बाद वह सोने चला गया था। उसने अपने दोस्तों से कहा था वह रविवार की सुबह अपने घर चला जाएगा। दोस्तों ने सोचा की वह बिना मिले क्यों चला गया। इसलिए वह उसके कमरे पर गए थे, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। तब दोस्तों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला था। पुलिस ने जांच में पाया की आत्महत्या करने से पहले उसने अपना फोन पूरी तरह से डिलीट कर दिया। अपनी सभी सोशल मीडिया से सभी फोटो को हटा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसा उसने क्यों किया है।
छात्र के घर लौटने का इंतजार कर रहा था परिवार
मुरादाबाद। टीएमयू के हॉस्टल में आत्महत्या करने वाले छात्र अक्षत के परिजन रविवार शाम मुरादाबाद पहुंचे और उन्होंने टीएमयू जाकर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके अलावा पुलिस से संपर्क किया। छात्र के पिता ने बताया कि शनिवार रात बेटे से बात हुई थी, तब उसने बताया था कि वह रविवार सुबह घर लौट आएगा। रविवार सुबह साढ़े सात बजे छात्र ने फिर से फोन किया और कहा कि वह आने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद अपनी मां संगीता जैन और अपने दादा महावीर जैन को भी कॉल कर बताया था कि वह बस में बैठ गया है और घर पहुंचने वाला है। परिजनों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए। उनके बेटे ने क्यों ऐसा कदम उठाया है। वह खुद नहीं जानते हैं।