{"_id":"67900aa15baef0018e03b6bc","slug":"the-body-of-a-newborn-was-kept-in-a-bag-and-thrown-near-the-mosque-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-568200-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: थैले में नवजात का शव रखकर मस्जिद के पास फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: थैले में नवजात का शव रखकर मस्जिद के पास फेंका
विज्ञापन
पाकबड़ा। यह संवेदनहीनता की इंतहा है। नवजात बच्ची को थैले में रखकर मस्जिद के पास फेंक दिया गया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और थैला खोलकर देखा बच्ची की सांसें थम चुकी थी। पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
हालांकि अब तक आरोपी नहीं मिल पाया है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे नगर की बुधबाजार वाली मस्जिद के पास एक थैला रखा हुआ था। थैला देखकर आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए। वार्ड के सभासद मो. शफी भी वहां पर पहुंच गए और उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने थैले को चेक किया तो उसके अंदर एक नवजात बच्ची थी। उसकी सांसें नहीं चल रही थी।
फिर भी जिंदगी की आस में पुलिस बच्ची को टीएमयू ले गई और चेकअप कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। संवाद