फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The BKU Asli will gherao the Divisional Commissioner's office on February 11.

Moradabad News: 11 फरवरी को मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव करेगा भाकियू असली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The BKU Asli will gherao the Divisional Commissioner's office on February 11.
बिलारी। मुबारकपुर गांव में रविवार दोपहर भाकियू असली की प्रदेश स्तरीय पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में भाकियू पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कई शहरों में धरना प्रदर्शन करने को तारीखें तय कर दी गईं और आगामी 11 फरवरी को मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय पंचायत में पश्विमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर, बदायूं, बरेली, बुलंदशहर, अलीगढ़ आदि जिलों के भाकियू असली के पदाधिकारी मुख्य रूप से पहुंचे। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में किसानों और गरीबों को अपनी मेहनत की पूरी मजदूरी नहीं मिल रही है। चीनी मिल के 15 किमी के दायरे में कोई भी निजी गन्ना गुड़ कोल्हू के संचालन पर रोक लगाने से किसानों को समस्या होगी। एमएसपी गारंटी कानून को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। किसानों को सही भाव मिलने के लिए आलू का निर्यात खोला जाना जरूरी है।
विज्ञापन

इस दौरान 19 जनवरी को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के संभल कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया। 31 जनवरी को धनारी रेलवे स्टेशन पर किसान महापंचायत होगी और पांच फरवरी को संभल जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीरता न दिखाने पर आगामी 11 फरवरी को मुरादाबाद में मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता भाकियू असली के बदायूं जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर और संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव गांधी ने किया। पंचायत में यूपी प्रभारी ऋषभ चौधरी,मंडलाध्यक्ष डूंगर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, मोहम्मद जावेद, हरीश पटेल, राजपाल सिंह, सूरजपाल सिंह, सत्यपाल सिंह,धर्मवीर सिंह, राजेंद्र तेवतिया, आशिक राजा, राजपाल यादव, होशियार सिंह, ऋषिपाल यादव, डा. रिजवान, नंदराम सिंह, अर्जुन सिंह, सतीश विश्नोई, दिलशाद हुसैन, खलील अहमद आदि ने विचार रखे।

फोटो परिचय-13,14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed