फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Bhagavata Katha describes the pastimes of Lord Krishna.

Moradabad News: भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The Bhagavata Katha describes the pastimes of Lord Krishna.
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव में राजमहल रोड पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन बृहस्पतिवार दोपहर बाद कथाव्यास दीपक उपाध्याय महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीला का भावपूर्ण और विस्तारपूर्वक वर्णन किया।
विज्ञापन

कथाव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, माखन चोरी, पूतना उद्धार तथा गोवर्धन लीला का विशेष रूप से वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अहंकार का नाश किया और भक्तों की रक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं को अहंकार त्याग कर भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।कथा के दौरान गोवर्धन पूजा का भी आयोजन किया गया जिसमें गिरिराज जी को छप्पन भोग अर्पित किए गए। गोवर्धन पूजा के अवसर पर पूरा पंडाल भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीला में भावविभोर होकर झूमते नजर आए।बृहस्पतिवार को कथा श्रवण के मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक शर्मा उर्फ मुन्ना श्रोती रहे। कथा की व्यवस्थाओं में डा. भूपेंद्र श्रोती, संगीता श्रोती, प्रदीप शर्मा, संजू गुप्ता, सुरेशपाल सिंह, सुधाकर शर्मा, दिवाकर शर्मा, सतीश शर्मा और महेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो परिचय-01,02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed