फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Azad Samaj Party staged a protest against the attack on MP Chandra Shekhar's convoy.

Moradabad News: आजाद समाज पार्टी ने सांसद चंद्र शेखर के काफिले पर हुए हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The Azad Samaj Party staged a protest against the attack on MP Chandra Shekhar's convoy.
मुरादाबाद। आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने बुधवार को आंबेडकर पार्क से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में बुधवार की सुबह कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटने शुरू हो गए थे। दोपहर करीब 12 बजे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और नारेबाजी की। इसके बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गोंडा में विनोद साहनी और रमेश कोरी के अलावा अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्या की गई थी। पीड़ित परिवारों से सांसद चंद्र शेखर आज मिलने जा रहे थे लेकिन 13 सितंबर 2026 को बाराबंकी में उनके काफिले पर हमला कर दिया था। जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए और वाहनों में नुकसान पहुंचा गया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई कई जाए। लखनऊ के ईको पार्क में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। 68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा में मामले में पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा दिए गए आदेश का तत्काल अनुपालन किया जाए। धार्मिक स्थानों को भेदभाव की भावनाओं से कार्रवाई नहीं की जाए। ज्ञापन पर पुष्पेंद्र राणा, प्रदीप सिंह, सुबोध कुमार गौतम अनूप सिंह, मो. नजारुल, मुनाफ अली, प्रदीप कुमार, अवनीश गौतम, पिंटू प्रधान, अरुण कुमार समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed