{"_id":"68c7247ad9b48001cd01d431","slug":"the-artisans-were-beaten-up-and-a-ransom-of-rs-4-lakh-was-demanded-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-730802-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कारीगरों को मारपीट कर मांगी चार लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कारीगरों को मारपीट कर मांगी चार लाख की रंगदारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के नया मुरादाबाद में व्यवसायी के निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे कारीगरों और चौकीदार से दबंगों ने मारपीट कर चार लाख की रंगदारी मांगी। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोठीवाल नगर स्टेशन रोड निवासी मनीत सिक्का ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका नया मुरादाबाद सेक्टर-14 में मकान का निर्माण अंतिम चरण में है। आरोप है नौ सितंबर की रात साढ़े नौ बजे ग्राम मंगूपुरा निवासी प्रधान प्रेमचंद्र, उनका बेटा उपनाम ताऊ, विपिन समेत कई लोग जबरदस्ती मकान के अंदर घुस गए। जहां पत्थर के कारीगर और चौकीदार अभिषेक उर्फ छोटू मौजूद थे। ग्राम प्रधान ने मजदूरों और चौकीदार के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। मजदूरों की सूचना पर मनीत अपने साथी गजेंद्र सिंह और डॉ. राज पाठक को साथ लेकर मकान पर पहुंचे। ग्राम प्रधान और उनके साथी मकान मालिक से विवाद करने लगे। इस बीच मंगूपुरा का रहने वाला अनुज भी पहुंच गया। आरोपियों ने मजदूरों और मकान स्वामी को गाली गलौज करते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग की। धमकी दी कि पैसे नहीं मिले तो मकान का निर्माण नहीं होने देंगे। यहां से चले जाओ अन्यथा जान से हाथ धो बैठोगे। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।