फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The arbitrary speed of the car took away the life of the student

Moradabad News: कार की मनमानी रफ्तार लील गई छात्रा की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
The arbitrary speed of the car took away the life of the student
मुरादाबाद। हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर कार की मनमानी रफ्तार ने सातवीं कक्षा की छात्रा की जिंदगी खत्म कर दी। इसके बाद चालक कार दौड़ाकर भाग गया। हाईवे पर जगह जगह कैमरे होने के बावजूद अब तक पुलिस चालक को पकड़ना तो दूर ये भी पता नहीं कर सकी है कि कार किसकी थी।
विज्ञापन

ई रिक्शा चालक मोहम्मद फहीम ने बताया कि वह रोज की तरह मूंढापांडे से सवारियां लेकर सिरोहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान छात्रा और उसका भाई भी ई रिक्शा में सवार हो गया था। वह ई रिक्शा को हाईवे किनारे चला रहा था। ई रिक्शा टोल से करीब तीन किलोमीटर दूरी पर पहुंचा था। अचानक ई रिक्शा में तेजी से टक्कर लगी और ई रिक्शा लहराते हुए पलट गया। कुछ देर के लिए तो आंखें बंद हो गई थीं। इसी दौरान एक कार तेजी से गुजर रही थी। हम ई रिक्शा के नीचे फंस गए थे। कुछ सवारियां ई रिक्शा से दब गईं तो कुछ सवारियां दूर जाकर गिरीं। आस-पड़ोस के लोग मौके पर आ गए ई रिक्शा में फंसीं सवारियाें को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सड़क किनारे लेटा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। वह पीछे से ही कार को लहराते हुए ला रहा था। ई रिक्शा अपनी साइड में चल रहा था। उन्होंने आवाज भी दी, लेकिन तब तक चालक सुन पाता, उससे पहले ही कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी थी। जिससे ई रिक्शा पलट गया।
विज्ञापन

छात्रा के भाई की हालत में सुधार
हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा के भाई दिव्यांशु भी घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार शाम उसकी हालत में सुधार होने पर परिजन उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाबंदी के बावजूद हाईवे पर दौड़ रहे ई रिक्शा और ढो रहे स्कूली बच्चे
प्रशासन की सख्ती के बाद हाईवे पर ई रिक्शा लौट रहे हैं। इतना ही नहीं स्कूल के बच्चों को भी ढोया जा रहा है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने बड़े जोर शोर के साथ जोन व्यवस्था लागू की थी और तय किया था कि हाईवे पर ई रिक्शा का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा लेकिन हाईवे पर अब भी ई रिक्शा दौड़ रहे हैंं। विभागों की लापरवाही के कारण ही बृहस्पतिवार को हादसा हो गया।


हम तो बेटा-बेटी के घर लौटने का कर रहे थे इंतजार
सिरोहा बाजे निवासी किसान महेंद्रपाल ने बताया कि आज बड़ी बेटी नीशू एक घंटे पहले ही घर आ गई थी। काजल और दिव्यांशु के घर लौटने का इंतजार रहे थे। बच्चों को भूख लगी होगी, यह सोचकर मां बीना ने खाना तैयार कर लिया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी ई रिक्शा में कार ने टक्कर मार दी है। इस ई रिक्शा में काजल और दिव्यांशु भी सवार थे। परिजन दौड़कर मूंढापांडे अस्पताल पहुंचे, तब तक दोनों भाई बहन जिला अस्पताल भेज दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article