{"_id":"61005f828ebc3eb2b262a0b3","slug":"the-accused-who-kidnapped-and-raped-the-teenager-arrested-city-news-mbd3972387124","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में किशोरी को बहला फुसला कर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कटघर थाने में 24 जुलाई को एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि आरोपी बादल निवासी नंद कालोनी पीतल नगरी थाना कटघर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करने के बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया।
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी बादल को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।