फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The absconding accused in the murder of the councilor nephew was arrested in an encounter

Moradabad: पार्षद के भतीजे का हत्यारोपी गिरफ्तार, 25 हजार के इनामी के लगी गोली, तीन हजार के लिए किया था खून

Sat, 26 Apr 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 26 Apr 2025 02:56 AM IST
सार

भाजपा पार्षद कृपाल सिंह के भतीजे निखिल पाल हत्याकांड में 25 हजार का इनामी आरोपी अनिल कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। छजलैट पुलिस से मुठभेड़ के दौरान अनिल के पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद की गई है। 

विज्ञापन
The absconding accused in the murder of the councilor nephew was arrested in an encounter
आरोपी अनिल से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के नामित पार्षद कृपाल सिंह के भतीजे निखिल पाल उर्फ निक्की (19) की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी अनिल कुमार को शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस के काजीपुरा निवासी कृपाल सिंह ने छजलैट थाने में 21 अप्रैल की रात केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके भतीजे निखिल कुमार उर्फ निक्की को छजलैट के कुचावली गांव निवासी अजीत सिंह के नाबालिग बेटे ने 21 अप्रैल की सुबह फोन कर रुपये देने के बहाने अपने घर बुलाया था।
विज्ञापन


निखिल अपने रिश्ते के भाई ज्ञानेंद्र के साथ रुपये लेने दोस्त के घर पहुंच गया था। वहां आरोपी किशोर और उसके परिजनों सहित कई अन्य ने निखिल को बंधक बनाकर उसके हाथ पैर बांधकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में नाबालिग मुख्य आरोपी सहित उसके पिता अजीत सिंह, ऋतु, अमित कुमार, अनिल, हरज्ञान, प्रमोद और चंचल सहित तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला चंचल, नाबालिग मुख्य आरोपी, उसके पिता अजीत और चाचा अमित को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने आरोपी अनिल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। छजलैट थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि अनिल शीमला गांव के जेल में है। शुक्रवार रात करीब दस बजे पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि अनिल के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से बाइक और तमंचा भी बरामद किया गया है।

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
मझोला थाने की पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी शहबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने 15 अप्रैल को केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी शहबाज अगवा कर ले गया।

पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसका मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पुलिस ने बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई। इस मामले में पुलिस ने बिहार के मधुपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना के झिटकिया निवासी आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed