फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thakurdwara Bar Association: Abid elected president and Satish elected general secretary

ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन : आबिद अध्यक्ष व सतीश महासचिव निर्वाचित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Thakurdwara Bar Association: Abid elected president and Satish elected general secretary
ठाकुरद्वारा। अधिवक्ता हाल में शनिवार को ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना का परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

चुनाव समिति के नरेंद्र सिंह, हीरालाल अग्रवाल, सफदर अली खां, रनवीर सिंह त्यागी और सत्यवीर सिंह की देखरेख में मतदान हुआ। उसके बाद मतगणना हुई। मतगणना के बाद आबिद अली 130 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत गए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजीव कुमार बिश्नोई को 81 मत मिले। आबिद अली ने उन्हें 49 मतों से पराजित किया। आबिद अली वर्ष 2025 में भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े थे लेकिन उस समय उन्हें जीत नहीं मिली थी। महासचिव पद पर सतीश कुमार वत्सल विजय घोषित किए गए। उन्हें 108 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे रजनीश प्रताप सिंह को 84 और तीसरे स्थान पर कुलदीप सिंह को 18 मत मिले।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र सिंह विजय घोषित किए गए उन्हें 103 मत प्राप्त हुए। जबकि विशाल कुमार को 73 और अनिल कुमार नायक को 30 मत मिले।। सहसचिव पद पर देवेंद्र कुमार, मोहम्मद कासिम और सुनील कुमार चुने गए। कनिष्ठ सचिव पद पर स्वतंत्र बाबू को घोषित किया गये। जबकि सदस्य कार्यकारिणी के पद पर वाहिद अली, रिजवान अहमद ,अहसान हुसैन, विनय कुमार, ओम लोकेंद्र कुमार, देवराज सिंह और राजेंद्र सिंह चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय उम्मीदवारों के समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी छोड़ी और ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। मतदान में ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन सभी 211 अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed