फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thakurdwara are facing difficulties due to the lack of drainage for wastewater.

Moradabad News: ठाकुरद्वारा में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से वार्ड 18 तीन हजार लोग परेशान

Sun, 26 Jul 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 26 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Thakurdwara are facing difficulties due to the lack of drainage for wastewater.
ठाकुरद्वारा। नगर के वार्ड 18 में तीन वर्ष से 3000 लोग गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान है। बारिश हो जाने पर यह गंदा पानी जल भराव के रूप में विकराल रूप धारण कर लेता है। वार्ड में तीन वर्ष पूर्व बसी नई बस्ती में सभी आवश्यक सुविधाओं बिजली, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइटों का अभाव है। नई पाइप लाइन के लीकेज और खंभों पर विद्युत लाइन नहीं है। सड़के ऊबड़-खाबड़ हैं। जिनपर पैदल चलने में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

पूरे वार्ड के गंदे पानी की निकासी उनके क्षेत्र में आकर बंद हो जाती है इससे गंदा पानी रास्तों में भर जाता है। नई बस्ती में जाने बाला रास्ता बंद हो जाता हैं। बारिश होने पर हालात और बदतर हो जाते हैं। बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।-जरीफ अहमद
विज्ञापन

क्षेत्र के सड़क टूटी हुई है। पीने का पानी गंदा आता है। वार्ड में लगे खभों पर विद्युत लाइन नहीं है। साफ सफाई ठीक है।-मोहम्मद फिरोज
विद्युत आपूर्ति रात में बार-बार बंद होती रहती है। इससे लोगों को परेशानी होती है। नई पाइपलाइन लीकेज है और उसका गंदा पानी आ रहा है। गंदे पानी की निकासी न होने से पूरे वार्ड के लोग परेशान हैं।-इरफान
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें जल जीवन मिशन में नई पाइपलाइन डालने के बाद उनकी मरम्मत में की गई खानापूर्ति के कारण ऊबड़-खाबड़ हैं। साफ-सफाई ठीक होने का दावा किया गया है लेकिन कोई कवायद नजर नहीं आ रही है।-वसीम अहमद
वार्ड की मुख्य समस्या गंदे पानी की निकासी न होने की है। वार्ड की नई बस्ती में सभी रास्ते कच्चे हैं। वार्ड बड़ा है। सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है। वार्ड की समस्याओं को बोर्ड की बैठक में उठता हूं। नगर पालिका के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने वार्ड में आवश्यक कार्यों को कराने का आश्वासन दिया है।-आसिफ सैफी, सभासद

वार्ड 18 में गंदे पानी के निकासी को लेकर वे प्रयासरत है। यहां पर तीन वर्ष पूर्व प्लाॅटिंग कर नई बस्ती बनाई गई थी। जिससे गंदे पानी की निकासी बंद हो गई है और कोई रास्ता गंदे पानी की निकासी का नहीं मिल रहा है। एक नए नाले का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें इस क्षेत्र के गंदे पानी की निकासी का प्रयास किया जाएगा।-मोहम्मद इरफान सैफी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed