फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   TGT Exam: Another member of solver gang arrested

टीजीटी परीक्षा: सॉल्वर गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
TGT Exam: Another member of solver gang arrested
मुरादाबाद। टीजीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों के स्थान पर सॉल्वरों को बैठाने वाले गिरोह का एक और सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कांशीराम नगर में एक मकान में छिपा था। इस मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फरार तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन

रविवार को टीजीटी की परीक्षा में दूसरी पाली में राजकीय पॉलीटेक्निक में अभ्यर्थी संजय सिंह के स्थान पर सॉल्वर अभिषेक सिंह उर्फ दुर्गेश कुमार पकड़ा गया था। वह बिहार के पटना जनपद के मानेर का निवासी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य सदस्यों के नाम पुलिस को बताए थे। पुलिस ने मझोला थानाक्षेत्र के रामतलैया स्थित एक मकान में दबिश देकर बिहार निवासी सॉल्वर देवराज, ज्ञान कुमार, सॉल्वर गैंग के सरगना ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भगतपुर थानाक्षेत्र के बैरखेड़ा चक गांव निवासी मोहम्मद कासिम, सचिन पाल निवासी भीकनपुर कुलवाड़ा थाना कुंदरकी, मोनू पाल निवासी नकटपुरी खुर्द थाना भगतपुर और संभल जनपद के हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी नाजिम को गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सहंसवीर सिंह ने बताया कि फरार आरोपी सोनू पाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। सोनू पाल भगतपुर के नकटपुरी खुर्द गांव निवासी है। वह रामतलैया में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता है। पुलिस ने मंगलवार को उसे कांशीराम नगर के एक मकान से गिरफ्तार किया। शाम को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
ये सामान हुआ बरामद
सिविल लाइंस पुलिस ने सॉल्वर गैंग के फरार आरोपी सोनू के पास से प्रिंटर, टैबलेट, नगदी और कई फर्जी आधार कार्ड व एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
00
अपने भाई के साथ कमजोर अभ्यर्थियों को ढूंढता था सोनू पाल
मुरादाबाद। पुलिस पूछताछ में आरोपी सोनू पाल ने कबूला है कि वह मझोला के लाइनपार रामतलैया में किराये के मकान में रहता है। यहां उसका संपर्क मोहम्मद कासिम से हुआ था। जिसके बाद सोनू पाल अपने छोटे भाई मोनू पाल के साथ ऐसे अभ्यर्थियों की तलाश करता था, जो कमजोर हैं और परीक्षा पास करना चाहते हैं। भाइयों ने ही तीनों अभ्यर्थियों को ढूंढा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed