फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Married woman beaten dowry, when she complained, she was given triple talaq outside police station

Moradabad: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, शिकायत की तो थाने के बाहर दिया तीन तलाक, आठ लोगों के खिलाफ केस

Sat, 30 Dec 2023 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 30 Dec 2023 02:16 AM IST
सार

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराली उसे दहेज के लिए लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे। उसने इसकी शिकायत की थी। जब वह थाने पहुंची तो पति ने तीन तलाक दे दिया।  

विज्ञापन
Moradabad: Married woman beaten dowry, when she complained, she was given triple talaq outside police station
मुरादाबाद में दिया तीन तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला थाने के सामने कपड़ा कारोबारी ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पति पर तीन तलाक देने और ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के शरीफ नगर निवासी महिला नईम जहां उर्फ रुखसाना परवीन ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इसमें कहा है कि उसकी शादी 19 मार्च 2018 को डिलारी गक्खरपुर निवासी राहिल के साथ हुई थी। राहिल का यूपी और हरियाणा में कपड़े का कारोबार है। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया।
विज्ञापन


महिला पर दबाव बनाया कि वह अपने मायके से 5 लाख रुपये लेकर आए। महिला ने इसका विरोध किया तो पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। 22 सितंबर 2022 को पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुरालियों को उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। पीड़ित को मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने इस मामले की शिकायत महिला थाने में की थी। चार दिसंबर 2023 को पीड़िता महिला थाने में काउंसलिंग के लिए आई थी। महिला थाने में काउंसलिंग के बाद नईम जहां कचहरी जा रही थी। इसी दौरान महिला थाने के बाहर ही पति और उसके परिजन आ गए। महिला के साथ मारपीट की।


महिला का दावा है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद महिला कचहरी की ओर जाने लगी तो पति आ गया और उसने महिला को तीन तलाक बोल कर संबंध खत्म कर दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति राहिल, सास रिहाना, देवर जुबैर, फैजुल, ननद रुखसार,सहाना और ननदोई नाजिम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed