फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   terrorist threat

दीपावली पर मंडराया आतंकी साया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
terrorist threat
मुरादाबाद। इस बार दीपावली पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। जिसे लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। खासकर रेलवे में अधिक चौकसी बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन, ट्रैक और ट्रेनों में संदिग्ध लोगों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि गोरखपुर में रेलवे क्रासिंग के पास पांच संदिग्ध व्यक्तियों को एक व्यक्ति आपस में बातचीत करते देखा था। वह बोल रहे थे कि इस बाद दीपावली पर बड़ा धमाका होगा। जिसे पूरा हिंदुस्तान याद रखेगा। चार कुर्ता पायजामा और एक व्यक्ति कुर्ता जींस पहने हुए था। इस मामले की जानकारी के बाद से हड़कंप मच गया हुआ है। दीपावली पर ट्रेनों और स्टेशनों पर अधिक भीड़ रहती है। जिसे देखते हुए रेलवे ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों की चौकसी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध लोगों की निगरानी की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ ने सादा वर्दी में जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बाजारों में बढ़ाई सुरक्षा
मुरादाबाद। धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर बाजारों में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सराफा बाजार में विशेष रूप से सशस्त्र बल लगाया है। शुक्रवार को धनतेरस इसके बाद दीपावली, भैयादूज का त्योहार है। बाजारों में हर रोज भीड़ भाड़ रहेगी। जिसे पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त है। संदिग्ध लोगों की निगरानी को पुलिस कर्मियों को सादा वर्दी में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed