फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fearless crooks: Open challenge given to police, chain robbery was done as soon as morning

बेखौफ बदमाश : पुलिस को दी खुली चुनौती, सुबह होते ही चेन लूट को दिया अंजाम

Sat, 04 Sep 2021 01:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 04 Sep 2021 01:19 PM IST
सार

डीआईजी की अपराध समीक्षा के चंद घंटे बाद ही बाइकर्स गैंग ने शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। सुबह सात बजे टहलने निकली बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपट ली। सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Fearless crooks: Open challenge given to police, chain robbery was done as soon as morning
BIkers gang - फोटो : social media

विस्तार

डीआईजी की अपराध समीक्षा के चंद घंटे बाद ही बाइकर्स गैंग ने शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। दिन निकलते ही बदमाशों ने भाजपा नेता की मां को निशाना बनाते हुए सोने की चेन छीनी ली। दावा है कि इसी गिरोह ने 24 अगस्त की सुबह पीतल व्यापारी से चेन लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


यह वारदात शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे सिविल लाइंस की नवीन नगर कॉलोनी में हुई। यहां भाजपा नेता ओमकार सिंह का परिवार रहता है। वह जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं, जबकि इनके भाई सुनील कुमार चिकित्सक हैं। पीएसी तिराहे पर उनकी पैथोलॉजी लैब है। डॉ. सुनील कुमार की पत्नी पारुल भी ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ओमकार की मां विनोद देवी (68) शुक्रवार सुबह सात बजे टहलने निकली थीं। टहलने के बाद वह करीब साढ़े सात बजे घर लौट रही थीं। उनसे घर की दूरी करीब पचास मीटर रह गई थी। इसी दौरान एक युवक पैदल ही उनके पास आया। बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बदमाश ने विनोद देवी के गले से चेन झपट ली। महिला के शोर मचाने पर लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों को आता देख बदमाश अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद देवी केे परिजन भी घर से बाहर आए और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस से आस पड़ोस की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि बदमाश पीएसी तिराहे की ओर भागे थे। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ भी घटना स्थल पहुंचीं और विनोद देवी से पूछताछ की। दावा किया जा रहा है कि 24 अगस्त की सुबह पीतल व्यापारी से चेन लूटने वाले बदमाशों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

डीआईजी के आदेश पर नहीं हुआ पालन
डीआईजी शलभ माथुर ने गुरुवार रात अधीनस्थों को निर्देश दिए थे कि मॉर्निंग वॉकर्स के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने बाइकर्स गैंग को पकड़ने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन, अपराध समीक्षा के चंद घंटे बाद ही बाइकर्स गिरोह ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस चौकसी की पोल खोल दी है।


बाइकर्स गिरोह के निशाने पर बुजुर्ग
शहर में सुबह टहलने वाले बुजुर्ग बाइकर्स गिरोह के निशाने पर हैं। पिछले कुछ समय में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनसे खासकर बुजुर्ग और महिलाएं दहशत में आ गए हैं। सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस शहर में आतंक मचा रहे इस गिरोह को पकड़ने में अब तक नाकाम है। सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर में 29 जुलाई को जिला समाज कल्याण अधिकारी की मां से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन छीन कर ले गए थे। इस घटना के बाद इसी गिरोह ने चौबीस अगस्त को रामगंगा विहार में पीतल व्यापारी राजेश महाजन से सोने की चेन छीन ली थी। घटना के समय वह टहल रहे थे। अब नवीन नगर में शुक्रवार सुबह भाजपा नेता की मां से सोने की चेन छीन ली। बाइकर्स पुलिस को चुनौती देकर वारदात दर वारदात अंजाम दे रहे हैं।

पिछले 57 दिन में अपराधियों ने इन घटनाओं को दिया अंजाम

- 03 सितंबर, सिविल लाइंस के नवीन नगर में भाजपा नेता की मां से चेन छीनी।

- 24 अगस्त, सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में पीतल व्यापारी से चेन छीनी।
- 21 अगस्त, गलशहीद में ऑटो सवार युवती से बाइक सवार बदामशों ने पर्स छीना।
- 20 अगस्त, मझोला में जीरो प्वाइंट पर महिला से पर्स छीना, लात मारकर स्कूटी गिराई।
- 15 अगस्त, सिविल लाइंस में कांठ रोड पर मधुबनी कॉलोनी के सामने महिला से मोबाइल छीना।
- 13 अगस्त, सिविल लाइंस में मनोकामना मंदिर के पास स्कूल प्रधानाचार्य से मोबाइल छीना।
- 19 अगस्त, मझोला में दिल्ली रोड पर स्कूटी सवार कारोबारी की पत्नी से पर्स छीना।
- 22 अगस्त, मझोला के नया गांव आफत नगरी में आठ घरों में चोरी।
- 29 जुलाई, रामगंगा विहार में जिला समाज कल्याण अधिकारी की मां से चेन छीनी।
- 22 अगस्त, कटघर के गांगन तिराहे पर एक घर के ताले तोड़कर चोरी।
- 25 जुलाई, मझोला के बुद्घि विहार में सेवानिवृत्त रेल कर्मी के घर चोरी।
- 25-जुलाई, मझोला के बुद्घि विहार में सेवा निवृत्त बैंक कर्मी के सूने पड़े मकान में चोरी।
- 26 जुलाई, मझोला में दिल्ली रोड पर होमगार्ड की पत्नी के गले पर झपट्टा माकर चेन तोड़ी।
- 26 जुलाई, मझोला के बुद्घि विहार में स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना।
- 06 जुलाई, मझोला के बुद्घि विहार में राशन डीलर की पत्नी से कुंडल लूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed