फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Terror of bikers gang, chain snatched from ex-principal's wife on Teacher's Day

बाइकर्स गैंग का आतंक, शिक्षक दिवस पर पूर्व प्राचार्य की पत्नी से छीनी चेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Terror of bikers gang, chain snatched from ex-principal's wife on Teacher's Day
मुरादाबाद। बाइकर्स गैंग का आतंक शहर में बढ़ता रहा है। रविवार को शिक्षक दिवस पर बदमाशों ने मानसरोवर कॉलोनी में पूर्व प्राचार्य की पत्नी से चेन छीनकर पुलिस को एक बार फिर चुनौती दी। यह गैंग दो माह में 9 महिलाओं को निशाना बना चुका है। वहीं, डीआईजी के आदेश के बावजूद पुलिस न तो मॉर्निंग वाकर्स की सुरक्षा कर पा रही है और न ही इस गिरोह को पकड़ रही है। शहर में बढ़ती वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी में रविंद्र सोलंकी का परिवार रहता है। वह चांदपुर स्थित एक डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य हैं। उनकी पत्नी सरला सोलंकी रविवार सुबह साढ़े छह बजे घर के सामने बने पार्क में चल रहे योगासान कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान एक व्यक्ति पीछे से आया और उनके गले से चेन छीनकर भाग गया। घटना स्थल से 20-25 कदम की दूरी पर एक युवक पहले से ही बाइक स्टार्ट किए खड़ा था। वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश बाइक पर सवार फरार हो गए। यह पूरी घटना पास के घरों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मझोला में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना के बाद एसपी सिटी अमित कुमार आंनद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों कोे शीघ्र पकड़कर वारदातों का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी के आदेश भी हवा में उड़ाए
डीआईजी शलभ माथुर ने दो सितंबर की रात अधीनस्थों को निर्देश दिए थे कि मॉर्निंग वॉकर्स के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने बाइकर्स गैंग को पकड़ने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन, अपराध समीक्षा के चंद घंटे बाद ही बाइकर्स गिरोह ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। तीन सितंबर की सुबह ही सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की नवीन नगर निवासी भाजपा नेता ओमकार की मां विनोद देवी (68) से चेन छीन कर पुलिस को खुली चुनौती दी थी। इसके बावजूद पुलिस अब तक बाइकर्स गिरोह को पकड़ नहीं सकी।।

बाइकर्स गिरोह के निशाने पर बुजुर्ग
शहर में सुबह टहलने वाले बुजुर्ग बाइकर्स गिरोह के निशाने पर हैं। पिछले कुछ समय में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनसे लोग दहशत में हैं। सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस शहर में आतंक मचा रहे इस गिरोह को पकड़ने में अब तक नाकाम है। बाइकर्स गैंग का आतंक सिविल लाइंस और मझोला थानाक्षेत्र में ज्यादा है। फिर पुलिस इस गैंग को पकड़ नहीं पा रही है। बाइकर्स गैंग के सदस्य पुलिस को चुनौती देकर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
पिछले 60 दिनों में इन महिला को बनाया निशाना
- 05 सितंबर, मझोला क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी में पूर्व प्राचार्य की पत्नी से चेन छीनी।
- 03 सितंबर, सिविल लाइंस के नवीन नगर में भाजपा नेता की मां से चेन छीनी।
- 21 अगस्त, गलशहीद में ऑटो सवार युवती से बाइक सवार बदामशों ने पर्स छीना।
- 20 अगस्त, मझोला में जीरो प्वाइंट पर महिला से पर्स छीना, लात मारकर स्कूटी गिराई।
- 15 अगस्त, सिविल लाइंस में कांठ रोड पर मधुबनी कॉलोनी के सामने महिला से मोबाइल छीना।
- 19 अगस्त, मझोला में दिल्ली रोड पर स्कूटी सवार कारोबारी की पत्नी से पर्स छीना।
- 29 जुलाई, रामगंगा विहार में जिला समाज कल्याण अधिकारी की मां से चेन छीनी।
- 26 जुलाई, मझोला में दिल्ली रोड पर होमगार्ड की पत्नी के गले पर झपट्टा माकर चेन तोड़ी।
- 06 जुलाई, मझोला के बुद्घि विहार में राशन डीलर की पत्नी से कुंडल लूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed