फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tension due to objectionable comment on Prime Minister's statement, accused arrested

Moradabad: प्रधानमंत्री के बयान पर आपत्तिजनक टिप्पणी से तनाव, दूसरे समुदाय से भिड़ा, आदिल को भेजा गया जेल

Tue, 29 Apr 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Updated Tue, 29 Apr 2025 02:13 AM IST
सार

डिलारी के मासूमपुर गांव निवासी आदिल ने प्रधानमंत्री के बयान पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर गांव में तनाव फैला दिया। विरोध पर वह दूसरे समुदाय से भिड़ गया और पुलिस से भी झगड़ने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Tension due to objectionable comment on Prime Minister's statement, accused arrested
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री की ओर से बिहार में दिए गए बयान पर युवक ने लोकल व्हाट्एप ग्रुप पर टिप्प्णी कर दी। विरोध करने पर युवक दूसरे समुदाय के लोगों से भी भिड़ गया। इससे गांव में तनाव की स्थिति हो गई।

विज्ञापन


शिकायत पर जांच को पहुंची पुलिस से भी युवक ने झगड़ा करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला थाना डिलारी के गांव मासूमपुर का है।
विज्ञापन


यहां के रहने वाले युवक आदिल पर प्रधानमंत्री के बयान पर आपत्तिजक टिप्पणी करने का आरोप है। दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने बिहार में आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का बयान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दो दिन पहले आदिल ने इस बयान पर लोकल व्हाट्सएप ग्रुप पर गलत टिप्पणी की। जिससे दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। यही नहीं युवक दूसरे समुदाय के लोगों से भी भिड़ गया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति हो गई।

मामले की शिकायत पर सोमवार को पुलिस जांच करने पहुंची। आरोपी युवक ने पुलिस से भी झगड़ा करने की कोशिश की। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई और उसका शांतिभंग करने के आरोप में चालान करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया। डिलारी थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम ने आरोपी को जेल भेज दिया।

पहलगाम आतंकी हमले का किया विरोध
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एनसीसी कैडेट्स व अन्य छात्रों के द्वारा अपनी कला के माध्यम से पोस्टर तैयार कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ल, मेजर राजीव ढल ने कहा कि आतंकियों को व हमले की साजिश में शामिल अन्य लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

इस दौरान संगीता कुमारी, रति कौशिक, मोनिका शर्मा, ग्रंथ सिंह, विमल कुमार आदि मौजूद रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में अंडर ऑफिसर सिद्धार्थ कुमार, योगेश कुमार, सिद्धार्थ, अनूप यादव, अमन, अनमोल आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।

भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल लाजपत नगर की ओर से आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान संयोजिका अनीता श्रीवास्तव, सरिता गुप्ता, सुमन, पवन अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, नीलम बंसल, ममता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed