{"_id":"68dee02c91223a311703825e","slug":"tension-between-the-two-communities-over-the-construction-of-a-religious-place-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-743620-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: धर्मस्थल निर्माण के विवाद में दोनों समुदाय में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: धर्मस्थल निर्माण के विवाद में दोनों समुदाय में तनाव
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के नंगलिया नारायण गांव में दो समुदायों के बीच धर्मस्थल की मरम्मत को लेकर विवाद हो गया जिससे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 35 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई कर रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में भेजी है।
ठाकुरद्वारा के गांव में कुछ दिन पहले हिंदू समुदाय के लोगों ने बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त होने पर धर्मस्थल की मरम्मत का कार्य शुरू कराया था। इसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया था। इस पर हिंदू समुदाय के लोग कोतवाली में पहुंचे और वहां अधिकारियों से कहा कि कोई नया निर्माण नहीं कर रहे हैं। अपने क्षतिग्रस्त धर्मस्थल की मरम्मत करना चाहते हैं। बाद में दोनों समुदायों के बीच वार्ता के बाद पुलिस ने हिंदू समुदाय को धर्मस्थल की मरम्मत की अनुमति दे दी थी लेकिन पुलिस का मानना है कि अभी भी दोनों समुदायों के बीच तनातनी बनी हुई है। पुलिस ने एक पक्ष के 20 और दूसरे पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126, 135 अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की है।