फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tender issued to catch Municipal Corporation troubled by rats

Moradabad News: चूहों से नगर निगम परेशान पकड़ने के लिए टेंडर जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Tender issued to catch Municipal Corporation troubled by rats
मुरादाबाद। शहर की सार्वजनिक संपत्तियों के साथ-साथ लोगों के घरों में घुसकर संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे चूहों की शामत आने वाली है। नगर निगम ने इनका काम तमाम करने का जिम्मा केंद्रीय भंडारण निगम को दिया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चूहों के खात्मे का काम सबसे पहले वार्ड-41 में होगा। परिणाम और शहर के लोगों का फीडबैक बेहतर मिला तो यह व्यवस्था शहर के सभी 70 वार्डों में लागू की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न पार्कों, नाले, नालियों, कूड़े से भरे खाली पड़े स्थानों, सब्जी, फल मंडियों, कब्रिस्तानों व उनके आसपास रहने वाले लोगों के घरों में चूहों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इनके बिल बनाने के कारण पार्कों में बनाई गई पटरियां जहां बैठ रहीं हैं वहीं नाले, नालियों के पास इनके बिल बनाने से वह क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। जिसके कारण नालियों का पानी इधर उधर बहता रहता है। आसपास के घरों व दुकानों में भी यह चूहे नुकसान पहुंचाते रहते हैं।
विज्ञापन

विभिन्न सरकारी कार्यालयों में रखीं फाइलों के लिए भी यह खतरा बने रहते हैं। घरों में भी चूहों लोगों के सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। चूहों की यह हरकत कई बार नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी उठ चुकी है। रोकथाम न होने के कारण इनकी संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिसका संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने शहर के लोगों को चूहों के आतंक से भी निजात दिलाने की पहल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में शहर के मध्य स्थित वार्ड-41 को इसके लिए पायलट प्रोटेक्ट के रूप में चुना गया है। इस वार्ड से चूहों का सफाया करने के लिए केंद्रीय भंडारण निगम लखनऊ को इसका तीन माह के समय का टेंडर दिया गया है। इस कार्य पर नगर निगम तीन लाख रुपये खर्च करेगा। टीम ने अपना काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed