फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tender announced, Kapoor Company bridge construction will start in 10 days

Moradabad News: टेंडर घोषित, 10 दिन में शुरू होगा कपूर कंपनी पुल निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Tender announced, Kapoor Company bridge construction will start in 10 days
मुरादाबाद। कपूर कंपनी पुल की नींव तैयार करने व लोहे के पुल को स्थापित करने की जिम्मेदारी निजी फर्म को दे दी गई है। 16 फरवरी को टेंडर खुलने के बाद कंपनी के चयन की प्रकिया में एक सप्ताह लग गया। अब सभी दस्तावेजों की जांच करने के बाद नजीबाबाद की फर्म को यह काम सौंपा गया है। 1.8 लाख के टेंडर वाले काम की कीमत 1.93 लाख तय हुई है।
विज्ञापन


10 दिन में निजी कंपनी संसाधन जुटाने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर देगी। फिलहाल रेलवे वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद पेड़ काटने का काम कर रहा है। इसके बाद अगले चरण में लाइनपार व शहर की ओर स्थित दुकानों को हटाया जाएगा। लाइनपार की ओर स्थित एक सरकारी आवास को भी ध्वस्त किया जाएगा। ज्ञात हो कि कपूर कंपनी पुल दोपहिया वाहनों के लिए बंद होने के कारण पिछले 443 दिन से पांच लाख की
विज्ञापन

आबादी परेशान है। रेलवे ने नए पुल निर्माण के लिए पांच बार टेंडर जारी किए लेकिन किसी कंपनी को कार्य के लिए नहीं चुना गया। अब पांचवीं बार टेंडर खुलने पर कंपनी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर लोहे का पुल तैयार करने का काम लखनऊ स्थित वर्कशॉप में चल रहा है। इसमें करीब सवा पांच करोड़ रुपये खर्च होने हैं। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि निजी कंपनी अब जल्द ही अपना काम शुरू कर देगी। वहीं वर्कशॉप में पुल तैयार होने में कुछ समय लगेगा। जब तक नींव आदि कार्य होंगे, तब तक पुल भी बनकर आ जाएगा। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed