फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ten year record broken in post monsoon, 80 mm of rain fell

पोस्ट मानसून में दस वर्ष का टूटा रिकॉर्ड, 80 मिली मीटर हुई बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ten year record broken in post monsoon, 80 mm of rain fell
मुरादाबाद। मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पोस्ट मानसून में भारी बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दस वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है। रविवार को दिनभर में 80 मिलीमीटर बारिश हुई है। सोमवार को भी भारी बारिश और मंगलवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी का अनुमान है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि दस अक्तूबर को मानसून की विदाई के बाद यह पहली पोस्ट मानसून बारिश है। पश्चिम दिशा की हवा से यह बारिश हो रही है। मानसून बीतने के बाद अक्तूबर और नवंबर का महीना सूखा रहता है। सामान्य तौर पर 20 मिली मीटर तक ही बारिश होती है। मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने और कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है।
विज्ञापन

मंगलवार को कहीं-कहीं बादल छाने के अलावा बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने कहा कि मानसून के पश्चात में बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ की बारिश की खासियत है कि तीन दिन तक इसका असर रहता है। दो दिन अच्छी बारिश होती है, जबकि तीसरे दिन बूंदाबांदी हो सकती है। हवा की गति 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा पश्चिम दिशा से पूरब की ओर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तड़के बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद करीब 11 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई। साढ़े 11 बजे भारी बारिश होने लगी। काली घटाओं से हो रही बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 97 फीसदी थी, जो शाम को 99 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बारिश 80 मिली मीटर दर्ज की गई।
नोट .बारिश के आंकड़े मिली मीटर में हैं।
वर्ष बारिश
2021 80
2020 17
2019 12
2018 10
2017 18
2016 14
2015 10
2013 19
2012 11
2011 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed