{"_id":"5f35fda68ebc3e4adf3faacb","slug":"ten-year-old-innocent-girl-murder-after-kidnapped-in-sambhal-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संभल में दस साल की मासूम बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संभल में दस साल की मासूम बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका
Fri, 14 Aug 2020 08:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Aug 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
मौके पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
चंदौसी शहर के बाहरी हिस्से में बसी आबादी में एक शख्स ने घर में टीवी देखने आई नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने घर वालों को बताने की बात कही तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
बच्ची का शव बोरी में भर कर ठिकाने लगाने की कोशिश के दौरान परिजनों ने हत्यारोपी को पकड़ लिया। परिवार और आसपास के लोगों ने पीटकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
अनहोनी का शिकार हुई एक मजदूर की बेटी। गुरुवार की शाम वह घर के बाहर खेल रही थी। शाम करीब साढ़े चार बजे पड़ोसी दयाराम के घर टीवी देखने चली गई। आरोपी दयाराम ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने विरोध किया। साथ ही परिजनों को बताने की बात कही तो दयाराम ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
शाम छह बजे तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोहल्ले के अन्य लोग भी तलाश में जुटे। बच्ची को तलाश करने वालों में दयाराम शामिल नहीं हुआ। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे बाहर सन्नाटा मानकर दयाराम बच्ची का शव बोरे में लेकर घर से निकला।

शव को ठिकाने लगाने से पहले उसका सामना बच्ची के माता-पिता से हो गया। उन्हें देख वह शव का बोरा वहीं छोड़कर भागने लगा लेकिन बच्ची को तलाश रहे अन्य लोगों ने पकड़ लिया। बोरा खोलकर देखा तो उसमें गायब बच्ची का शव था। उसके हाथ पैर बंधे थे। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश में विफल रहने पर बच्ची का गला दबाने की बात स्वीकार की है। पोस्टमार्टम में भी गला दबाए जाने की बात सामने आई है। दुष्कर्म की बात स्पष्ट नहीं हुई है। स्लाइड बनाकर संरक्षित की गई है।
आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म में विफल होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को परिजन और मोहल्ले वालों ने बच्ची का शव ले जाते पकड़ लिया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
धर्मपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली चंदौसी।