{"_id":"61d0abbb044fd1148543ff9e","slug":"ten-patients-including-a-teenager-found-corona-infected-city-news-mbd4146515135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ten patients including एक किशोर सहित दस मरीज मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ten patients including एक किशोर सहित दस मरीज मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ना शुरू हो गए हैं। शनिवार को एक किशोर सहित दस मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब तक जनपद में सक्रिय केसों की बढ़कर 42 हो गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी के अनुसार मरीजों से संपर्क कर उपचार किया जा रहा है।
जनपद में प्रतिदिन करीब ढाई हजार व्यक्तियों की आरटीपीसीआर और लगभग 17 सौ व्यक्तियों की एंटीजन जांच की जा रही है। शनिवार को चार आरटीपीसीआर और छह ट्रूनेट जांच पॉजिटिव रही हैं। संक्रमित 14 वर्षीय किशोर को तेज बुखार है। परिजनों ने किशोर को कई बार दवा दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। संदेह होने पर जब निजी लैब में जांच करवाई तो किशोर में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा दस वर्षीय बालक पिछले दिनों अपने परिचित के घर गया था। इसके बाद परिचित के बच्चे कोरोना संक्रमित हो गए। शनिवार को जब बच्चे की कोरोना जांच करवाई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सिविल लाइंस निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग, जवाहर नगर हरपाल नगर निवासी 29 वर्षीय युवक, लाजपत नगर निवासी 31 वर्षीय महिला, सब्जी मंडी बाजार गंज निवासी 39 वर्षीय महिला, जीएमडी रोड निवासी 81 वर्षीय महिला, मिलन विहार निवासी 48 वर्षीय महिला, रामगंगा विहार निवासी 46 और 42 वर्षीय व्यक्तियों की जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बैंक कर्मचारियों के लिए सैंपल
एकता द्वार स्थित एक बैंक के मैनेजर की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद शनिवार को बैंक को सैनिटाइज करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
जीनोम सीक्वेंसिंग की नहीं आई रिपोर्ट
इस बार 23 दिसंबर से कोरोना संक्रमण के केस आना शुरू हुए हैं। नए वैरिएंट की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। जनपद में सक्रिय केसों की संख्या अब 42 हो गई है, लेकिन अभी तक एक भी जीनोम सीक्वेसिंग की रिपोर्ट नहीं आई है।
मथुरा में मिले संक्रमित को किया होम क्वारंटीन
बिलारी। बिलारी ब्लॉक के रायपुर गांव निवासी एक मजदूर के मथुरा में हुई जांच में संक्रमित निकलने पर स्वास्थ्य विभाग बिलारी ने उसे होम क्वारंटीन करा दिया है। संक्रमित के संपर्क में आए परिजनों समेत 25 ग्रामीणों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी के चिकित्साधीक्षक डॉ. हरीश चंद्रा ने बताया कि युवक महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। महाराष्ट्र से मथुरा पहुंचने पर तीन दिन पहले उसकी जांच हुई थी। इसके अलावा शनिवार को लगभग नौ सौ लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शहरवासियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों से संपर्क कर उन्हें होम क्वारंटीन करने के अलावा दवा उपलब्ध करवाई जा रही है।
डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, जिला सर्विलांस अधिकारी