फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ten kilograms of silver stolen from a jeweler's shop, two arrested

Moradabad News: सराफ की दुकान से दस किलो चांदी चोरी, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Ten kilograms of silver stolen from a jeweler's shop, two arrested
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला में सराफ की दुकान से दस किलो चांदी चोरी कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला मंगल बाजार निवासी राजीव वर्मा ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी सोने चांदी के जेवर की दुकान है। 10 जुलाई 2025 की रात वह अपने साथी रवि गर्ग और उसके दोस्त हड्डी मिल हरथला निवासी दानिश, प्रतीक विहार निवासी अनुज उर्फ पप्पू और कुंदरकी निवासी शकील के साथ बैठा था। अगले दिन जब उसने दुकान खोली तो पता चला कि दस किलो चांदी गायब थी। राजीव वर्मा आरोपी रवि गर्ग और उसके साथियों से सामान लौटाने कहा तो वह धमकी देने लगे। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में दानिश और अनूप उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed