फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   temporary bridge of lalpur today removed

रविवार को पूरी तरह कट गया टांडा का जिला मुख्यालय से संपर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
temporary bridge of lalpur today removed
टांडा। रविवार को ग्राम लालपुर स्थित कोसी नदी पर बना अस्थायी पुल पूरी तरह से हटा दिया गया। आने वाले लगभग दो माह तक टांडा तहसील क्षेत्र के पांच लाख लोगों का सीधा संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया। जिला मुख्यालय जाने के लिए अब लोगों को 35 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय कर के जाने को विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम लालपुर कलां स्थित कोसी नदी पर बना अस्थायी पुल तहसील क्षेत्र के लाखों लोगों का रामपुर जिला मुख्यालय जाने का एकमात्र सीधा विकल्प है। अस्थायी पुल के अलावा टांडा क्षेत्र से रामपुर जाने के लिए लालपुर से सैदनगर, प्रानपुर होते हुए एक तरफ से करीब बीस किलोमीटर तथा टांडा से स्वार होते हुए रामपुर जाने पर करीब 35 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। जिसमें अतिरिक्त समय और पैसे की बर्बादी होती है। लेकिन कोसी नदी पर स्थायी पुल नहीं होने का खामियाजा क्षेत्र के लाखों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अस्थायी पुल को भी हटाने का कार्य रविवार को तीसरे दिन पूरा कर लिया गया। अब टांडा तहसील के लाखों लोग आने वाले करीब दो माह तक दूसरे रास्तों से जिला मुख्यालय जाने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed