फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tempo driver dies after hitting roller

टेंपो आगे खड़े रोलर से टकराया, चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver dies after hitting roller
मुरादाबाद। खस्ताहाल रास्ते पर अचानक आए पशु को बचाने के चक्कर में रामपुर रोड पर एक टेंपो सड़क किनारे खड़े एक रोलर से जा टकरा गया। हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व परिवार वालों ने उसे पहले जिला अस्पताल फिर शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के सूरजनगर गली नंबर तीन निवासी अर्जुन (25) टेंपो चालक थे। रविवार सुबह करीब दस बजे वह टेंपो में एक सवारी लेकर रामपुर दोराहे से जीरो प्वाइंट की ओर जा रहा था। कटघर थाना पुलिस के मुताबिक जीरो प्वाइंट से कुछ पहले सड़क पर एक आवारा पशु आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में टेंपो सड़क किनारे आगे खड़े एक रोलर से जा टकराया। तेज गति होने के कारण टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहां उसकी गंभीर दशा को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। टेंपो चालक के पिता रामगोपाल ने बताया कि इस पर वह लोग अर्जुन को शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी कटघर ने बताया कि घटना इत्तेफाकिया घटित हुई है और परिवार वालों ने भी इस संबंध में पुलिस को किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। इसलिए घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि परिवार वाले तहरीर देते हैं तो जांच कर जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed