फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Temples Moradabad decorated on Chaitra Navratri, crowd markets to buy worship materials

Chaitra Navratri 2024: नवरात्र पर सज गए मुरादाबाद के मंदिर, व्रत व पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में भीड़

Mon, 08 Apr 2024 12:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 12:12 PM IST
सार

चैत्र नवरात्र के अवसर पर मुरादाबाद के सभी मंदिरों को सजा दिया गया है। सोमवार को लोग मंदिरों की साफ सफाई में लगे रहे। व्रत-पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Temples Moradabad decorated on Chaitra Navratri, crowd markets to buy worship materials
मुरादाबाद में चैत्र नवरात्र की तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में शहर के प्रमुख मंदिरों में तैयारियों शुरू हो गई हैं। मंदिरों में रंगाई, पुताई, लाइटिंग, साज सज्जा समेत विभिन्न तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को लोग मंदिरों की साफ सफाई में लगे रहे। रविवार को अवकाश होने की वजह से व्रत-पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाजार में भी बड़ी संख्या में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन

Temples Moradabad decorated on Chaitra Navratri, crowd markets to buy worship materials
मुरादाबाद में चैत्र नवरात्र की तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला

शहर के लाल बाग स्थिति काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ उमड़ती है। ऐसे में मंदिर में महिलाओं और पुरुषों के लिए बैरिकेडिंग लगाने का काम किया जा रहा है। वहीं मंदिर के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Temples Moradabad decorated on Chaitra Navratri, crowd markets to buy worship materials
मुरादाबाद में चैत्र नवरात्र की तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला

लेकिन रास्ते पर बैरिकेडिंग का कार्य सोमवार से होगा। यहां के महंत राम गिरी महाराज ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  वहीं शहर के अन्य मंदिरों मनोकामना मंदिर, दुर्गा मंदिर, माता मंदिर, शिव शक्ति मंदिर ढाब वाला मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों को भी सजाया जा रहा है।

विज्ञापन

Temples Moradabad decorated on Chaitra Navratri, crowd markets to buy worship materials
मुरादाबाद में चैत्र नवरात्र की तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला

मंदिरों के बाहर फल, फूल-मालाओं की दुकानों के साथ-साथ बच्चों के खेल खिलौनों की दुकानें भी सजने लगीं हैं। वहीं, बाजार में भी माता की चुनरी, श्रृंगार, हवन सामग्री, पूजा सामग्री के लिए गुरहट्टी चौराहा, लाइनपार, नवीन नगर, हरथला आदि बाजार में दुकानें सजी हुई हैं।

Temples Moradabad decorated on Chaitra Navratri, crowd markets to buy worship materials
मुरादाबाद में चैत्र नवरात्र की तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला

नव संवत्सर पर काली मंदिर में जलेंगे 11 सौ दीये 
काली माता मंदिर के महंत ने बताया की शनिवार को नव संवत्सर है। इस अवसर पर मंदिर में 11 सौ दीप जलाकर मंदिर को सजाया जाएगा। वहीं शाम को सात बजे से महा आरती का आयोजन होगा।

बसौड़ा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कपूर कंपनी स्थित हुल्का देवी महारानी मंदिर में चल रहे बसौड़ा मेले में रविवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महंत बीएन गोस्वामी ने सभी भक्तों का प्रसाद चढ़ाया और आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed