फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Temperature was eight degree Celsius less than normal, forecast of change in weather today

Moradabad News: सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा तापमान, आज मौसम में बदलाव का अनुमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Temperature was eight degree Celsius less than normal, forecast of change in weather today
मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से छाए बादलों ने शहवासियों को गर्मी से राहत देने के साथ तापमान में भी जबदरस्त गिरावट की। सोमवार को तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सिय कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि मंगलवार को दोपहर से मौसम में बदलाव आ सकता है और धूप खिल सकती है। पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, लेकिन हल्का होने की वजह से बादल ही छाए हुए हैं। बादल और ठंडी हवाओं के चलने की वजह से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिल रही है। इसके साथ ही तापमान बढ़ोतरी भी थमी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 55 फीसदी थी, जो शाम को 40 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रही है। मंगलवार को मौसम में बदलाव होने से न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी होने वाले पूर्वानुमान में आगामी दिनों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed