फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Temperature three degrees Celsius higher than normal, today may be cloudy

Moradabad News: तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक, आज छा सकते हैं बादल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
Temperature three degrees Celsius higher than normal, today may be cloudy
मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्के बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से मौसम साफ था। धूप भी तेज हो रही थी। शाम तक मौसम ऐसा ही रहा। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 88 फीसदी और शाम को 75 फीसदी दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अभी मानसून का चरण सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन

21 सितंबर और 22 सितंबर को पांच मिलीमीटर बारिश के आसार हैं। दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है। मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बौछार हो सकती है या सिर्फ हल्के बादल ही छा सकते हैं। हालांकि बीच-बीच में धूप खिलेगी और मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed