फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   television blast, bank worker unconsecious

टीवी में अचानक हुआ ब्लास्ट, बैंक कर्मी बेहोश

Sat, 12 Dec 2015 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 12 Dec 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
television blast, bank worker unconsecious
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लाल बाग में गुरुवार आधी रात एक अजीबोगरीब हादसा हुआ। एक घर में अचानक तेज आवाज के साथ टीवी फट गया। जिससे कमरे में सोया बैंक कर्मी बेहोश हो गया। हालांकि बैंक कर्मी को शरीर पर कोई खुली चोट नहीं आई है।
विज्ञापन



लेकिन जब युवक काफी देर तक होश में नहीं आया तो बदहवास परिजन उसे लेकर रात में ही साईं अस्पताल पहुंचे। यहां उसे मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों का मानना है कि जहरीली गैस और तेज धमाका युवक की बेहोशी की वजह हो सकती है।
विज्ञापन




लाल बाग मोहल्ले में यह हादसा एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी राहुल (25) पुत्र स्व. सोमपाल सिंह के घर गुरुवार को रात करीब बारह बजे हुआ। राहुल के ताऊ नरेश ने बताया कि राहुल गुरुवार को देर रात तक टीवी देखता रहा। लाइट जाने के बाद उसने टीवी के ऊपर ही मोमबत्ती जलाकर रख दी और सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोमबत्ती जलते हुए तली तक पहुंची तो टीवी में आग लग गई। जिससे पूरे कमरे में धुआं हो गया। घर में धुआं देख राहुल , उसकी मां उषा और बहन रेनू की आंख खुल गई। आग बुझाकर कमरा धोने के बाद राहुल फिर से उसी कमरे में सो गया। वह टीवी का प्लग निकालना भूल गया था।



रात बारह बजे के बाद लाइट आई तो मोमबत्ती से जल चुका टीवी अचानक धमाके के साथ फट गया। हादसे के वक्त राहुल गहरी नींद सो रहा था। तेज धमाके से वह हड़बड़ाकर उठा और फर बेहोश हो गया। राहुल के परिजनों का कहना है कि बीस घंटे बाद भी राहुल को होश नहीं आया है वह साईं अस्पताल में मेडिकल आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed