{"_id":"34233228e923826879e4d8c343b9c7f8","slug":"television-blast-bank-worker-unconsecious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी में अचानक हुआ ब्लास्ट, बैंक कर्मी बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी में अचानक हुआ ब्लास्ट, बैंक कर्मी बेहोश
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 12 Dec 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लाल बाग में गुरुवार आधी रात एक अजीबोगरीब हादसा हुआ। एक घर में अचानक तेज आवाज के साथ टीवी फट गया। जिससे कमरे में सोया बैंक कर्मी बेहोश हो गया। हालांकि बैंक कर्मी को शरीर पर कोई खुली चोट नहीं आई है।
लेकिन जब युवक काफी देर तक होश में नहीं आया तो बदहवास परिजन उसे लेकर रात में ही साईं अस्पताल पहुंचे। यहां उसे मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों का मानना है कि जहरीली गैस और तेज धमाका युवक की बेहोशी की वजह हो सकती है।
लाल बाग मोहल्ले में यह हादसा एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी राहुल (25) पुत्र स्व. सोमपाल सिंह के घर गुरुवार को रात करीब बारह बजे हुआ। राहुल के ताऊ नरेश ने बताया कि राहुल गुरुवार को देर रात तक टीवी देखता रहा। लाइट जाने के बाद उसने टीवी के ऊपर ही मोमबत्ती जलाकर रख दी और सो गया।
विज्ञापन
मोमबत्ती जलते हुए तली तक पहुंची तो टीवी में आग लग गई। जिससे पूरे कमरे में धुआं हो गया। घर में धुआं देख राहुल , उसकी मां उषा और बहन रेनू की आंख खुल गई। आग बुझाकर कमरा धोने के बाद राहुल फिर से उसी कमरे में सो गया। वह टीवी का प्लग निकालना भूल गया था।
रात बारह बजे के बाद लाइट आई तो मोमबत्ती से जल चुका टीवी अचानक धमाके के साथ फट गया। हादसे के वक्त राहुल गहरी नींद सो रहा था। तेज धमाके से वह हड़बड़ाकर उठा और फर बेहोश हो गया। राहुल के परिजनों का कहना है कि बीस घंटे बाद भी राहुल को होश नहीं आया है वह साईं अस्पताल में मेडिकल आईसीयू में भर्ती है।