{"_id":"69d6bfcb127a6e76930f1b7a","slug":"teenagers-condition-worsened-after-consuming-cold-drink-moradabad-news-c-284-1-smbd1016-161163-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोल्डड्रिंक के सेवन से बिगड़ी किशोर की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोल्डड्रिंक के सेवन से बिगड़ी किशोर की हालत
विज्ञापन
उझारी। किशोर को घर से बुलाकर गांव के ही युवक ने कोल्डड्रिंक पिला दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे व पथराव हुआ। जिसमें महिला घायल हो गई। पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। उझारी के मोहल्ला गढ़ी निवासी बाबू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच अप्रैल को रात करीब दस बजे मोहल्ले का ही सलमान बेटे अताउर्रहमान को घर से बुलाकर ले गया और उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। उसके कुछ समय बाद अताउर्रहमान की तबीयत खराब हो गई। बाबू और उसकी पत्नी शहाना ने सलमान से यह पूछा कि कोल्डड्रिंक क्यों पिलाई।
इसी बात पर आरोपी पक्ष के लोग आगबवूला हो गए और सलमान व उसके भाई सलाऊददीन, सुफीयान, जमालुऊददीन निवासी मोहल्ला होली चौक कस्बा उझारी ने मारपीट शुरू कर दी। शहाना को लाठी डंडो से पीटा। पथराव भी किया। जिससे शहाना के दाहिने पैर में खुली चोट आई है। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर सलमान, सलाउ्दीन, सुफीयान व जमालुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद