फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager who went to see Urs dies in railway accident

उर्स देखने को गए किशोर की रेलवे हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to see Urs dies in railway accident
कुंदरकी में किशोर की मौत की खबर पर घर पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : BILARI
कुंदरकी। थाना क्षेत्र के ग्राम चकफाजलपुर के निकट रेल हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। मृतक अपने साथियों के साथ उर्स देखने के लिए गया था। आकस्किम हादसे की सूचना मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं कुंदरकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुंदरकी नगर के मौहल्ला सादात पश्चिमी में पैंठ बाजार निवासी मोहसिन 16 वर्ष पुत्र महबूब अली गुरुवार देर शाम में अपनी चार साथियों के साथ चकफाजलपुर गांव के निकट हजरत भोले शाह दादा मियां मजार पर चल रहे उर्स को देखने के लिए गया था। बताते है कि उर्स देखकर लौटते समय ट्रेन की चपेट में आने मोहसिन की मौत हो गई। रेल हादसे की सूचना पर मृतक मोहसिन के परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। वहीं शोक जताते के लिए उसके घर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

कुंदरकी पुलिस ने रेलवे ट्रैक से मोहसिन के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेजने की बात कहीं है। वहीं साथ में गए लड़के गायब हो गए जिनके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। अगर वह मृतक के साथी मिल जाए तो वह रेलवे हादसे की वास्तविक जानकारी दे सकते है। उधर मृतक मोहसिन के बड़े भाई भी मौत पर संदेह भी जताते हुए नजर आए। मृतक मोहसिन सिलाई का काम करता था और वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत पर मां शायरा और भाई बहनों का रोते बिलखते बेहाल हो उठी जिनको सगे सम्बंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधा रहे थे।

कुंदरकी नगर निवासी मृतक मोहसिन का फाइल फोटो

कुंदरकी नगर निवासी मृतक मोहसिन का फाइल फोटो- फोटो : BILARI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed