फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager was gang-raped by four friends in Manather

मैनाठेर में चार दोस्तों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:45 AM IST
सार

मैनाठेर थानाक्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी से उसके प्रेमी और उसके तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।पीड़ित की मां ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।छह सितंबर को आरोपी ने कॉल कर मिलने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन
Teenager was gang-raped by four friends in Manather

विस्तार

मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी से उसके प्रेमी और उसके तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी प्रेमी किशोरी को बहाने से जंगल ले गया था। पीड़ित की मां ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बेटी छह सितंबर की दोपहर करीब एक बजे घर से निकली थी। उसी दिन वह शाम को घर आई। घर आने पर उसकी हालत बिगड़ गई। पूछताछ करने पर उसने अपनी मां से बताया कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से उसके एक साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर आठ माह पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था और मोबाइल से वीडियो व फोटो बना लिए थे। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। छह सितंबर को आरोपी ने कॉल कर मिलने के लिए बुलाया था। रास्ते से आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया। जंगल में उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे। आरोप है कि आरोपियों ने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद आरोपी गन्ने के खेत में ले गए थे। यहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि इस मामले की शिकायत मैनाठेर थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने मैनाठेर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed