फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager raped in Pakbada, accused blackmailed by making video

पाकबड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर आरोपी ने किया ब्लैकमेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped in Pakbada, accused blackmailed by making video
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित के पिता ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। पिता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी के पिता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब एक साल पहले उसकी नाबालिग बेटी को गांव की एक महिला ने अपने घर बुलाया था। आरोप है कि महिला ने उसकी बेटी को कमरे में बंद कर दिया था। कमरे पहले से आरोपी युवक मौजूद था। आरोप है कि आरोपी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो उसके माता-पिता की हत्या कर दी जाएगी। आरोप है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक पीड़ित को ब्लैकमेल किया है। आरोपी की हरकतें बढ़तीं गईं तो पीड़ित ने 28 मार्च को परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित के पिता का आरोप है कि उसने इस मामले की शिकायत पाकबड़ा थाने की पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पाकबड़ा थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed